'Divya Bharti बेडरूम में आई, छाती पर बैठकर जो किया', फिल्ममेकर का बड़ा खुलासा, रहस्यमयी मौत से पहले क्या हुआ?
Divya Bharti: बॉलीवुड की सबसे चर्चित और रहस्यमयी मौत की कहानियों में एक्ट्रेस दिव्या भारती का नाम शामिल है। बेहद कम उम्र में स्टारडम हासिल करने वाली इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने अपने छोटे से करियर में ऐसी पहचान बनाई कि तीन दशक बाद भी उनके किस्से लोगों की दिलचस्पी का केंद्र बने हुए हैं। वहीं दिव्या भारती को लॉन्च करने वाले प्रमुख फिल्म निर्माताओं में शामिल रहे पहलाज निहलानी ने एक्ट्रेस को लेकर एक ऐसा राज खोला था, जिन्होंने हर किसी को चौंका दिया था।
फेमस फिल्म मेकर पहलाज निहलानी की मौत
आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता और सेंसर बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 76 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई के नानावती अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया गया है कि वह लंबे समय से लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी से परेशान थे और पिछले कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था। ऐसे में गत 4 जून 2026 को CBFC के पूर्व चेयरमैन और जाने-माने फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

पहलाज निहलानी का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल
पहलाज निहलानी की मौत के बाद से उनके कई पुराने इंटरव्यूज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि पहलाज निहलानी ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया कि दिव्या भारती से उनकी मुलाकात एक मशहूर संगीतकार के जरिए हुई थी। उन्होंने स्वीकार किया कि जब उन्होंने पहली बार एक्ट्रेस की तस्वीरें देखी थीं,तब वह खास प्रभावित नहीं हुए थे।
दिव्या भारती की खूबसूरती पर क्या बोले थे फिल्म मेकर?
पहलाज निहलानी के अनुसार वह अक्सर कलाकारों का शुरुआती मूल्यांकन उनकी तस्वीरों के आधार पर करते थे और उस समय उन्हें लगा था कि दिव्या भारती स्क्रीन पर वैसी नहीं दिखेंगी, जैसी उनकी फिल्म के किरदार की मांग थी। हालांकि कुछ समय बाद जब दिव्या भारती उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने पहुंचीं तो उनकी राय पूरी तरह बदल गई थी।
वजन कम करने की सलाह और फिर मिला बड़ा मौका
-फिल्म निर्माता ने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने दिव्या भारती को फिटनेस पर थोड़ा और काम करने की सलाह दी थी। कुछ समय बाद जब एक्ट्रेस दोबारा उनके सामने आईं, तो उनका लुक पहले से काफी बदला हुआ था।
-पहलाज निहलानी ने कहा कि दिव्या भारती की मेहनत और समर्पण ने उन्हें प्रभावित किया था। इसके बाद उन्होंने बिना ज्यादा देर किए उन्हें फिल्म में काम करने का मौका दे दिया। यही फैसला आगे चलकर सही साबित हुआ और दिव्या भारती बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई थीं।
मेहनत के मामले में किसी से कम नहीं थीं दिव्या भारती
-पहलाज निहलानी ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी लोगों के साथ शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि एक बार शूटिंग के दौरान दिव्या भारती के पैर में चोट लग गई थी। रातभर दर्द सहने के बावजूद वह अगली सुबह तय समय पर शूटिंग के लिए तैयार थीं। उनके मुताबिक दिव्या भारती अपने काम को लेकर बेहद गंभीर थीं और किसी भी परिस्थिति में शूटिंग को प्रभावित नहीं होने देना चाहती थीं। हालांकि उनकी हालत को देखते हुए शूटिंग स्थगित कर दी गई थी।
-दिव्या भारती केवल अपने अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि अपनी जीवंत और शरारती पर्सनैलिटी के लिए भी जानी जाती थीं। पहलाज निहलानी ने एक मजेदार घटना को याद करते हुए बताया कि शूटिंग रद्द होने के बाद वह अपने कमरे में आराम कर रहे थे।
'दिव्या भारती मेरी छाती पर बैठ गई और मुझे जगाने लगी'
पहलाज निहलानी ने कहा था-सुबह की शूटिंग कैंसिल होने के बाद मैं सो रहा था। तभी दिव्या हाउसकीपिंग से दरवाजा खुलवाकर मेरे कमरे में आ गई थी और सीधे मेरी छाती पर बैठकर बोली- उठो! दिव्या को ऐसे देखकर मेरी पत्नी भी चौंक गई थी। पत्नी ने मुझसे पूछा था- ये लड़की कौन है? हम दोनों उसकी हरकत देखकर हैरान रह गए थे। फिल्म मेकर पहलाज निहलानी ने कहा था कि दिव्या भारती जहां भी जाती थीं, वहां अपनी एनर्जी और हंसी-मजाक से माहौल को खुशनुमा बना देती थीं।
अस्पताल का वह दर्दनाक पल जिसे कभी नहीं भूले थे पहलाज निहलानी
बातचीत के दौरान पहलाज निहलानी भावुक भी नजर आए। उन्होंने दिव्या भारती की मौत से जुड़े उन पलों को याद किया जिन्होंने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रखा दिया था। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें दिव्या भराती के अस्पताल पहुंचने की खबर मिली थी, वह तुरंत वहां पहुंचे थे। उस समय की परिस्थितियां बेहद दुखद थीं और ये घटना आज भी उनकी यादों में ताजा है। पहलाज निहलानी के अनुसार दिव्या भारती की असमय मौत ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया था।
आज भी रहस्य बनी हुई है दिव्या भारती की मौत की कहानी
-जानकारी दिव्या भारती ने बहुत कम समय में वह सफलता हासिल कर ली थी, जिसके लिए कलाकार वर्षों तक संघर्ष करते हैं। उनकी लोकप्रियता, अभिनय क्षमता और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें 90 के दशक की सबसे चमकदार अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया था।
-हालांकि उनकी अचानक मौत आज भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और रहस्यमयी घटनाओं में गिनी जाती है। समय बीतने के बावजूद उनके प्रशंसक और फिल्म प्रेमी आज भी उनसे जुड़े किस्सों को जानने में रुचि रखते हैं।
-पहलाज निहलानी द्वारा शेयर की गई यादें यै बताती हैं कि दिव्या भारती केवल एक सफल एक्ट्रेस नहीं थीं बल्कि बेहद मेहनती, जीवंत और दिल जीत लेने वाली शख्सियत भी थीं। उनका छोटा लेकिन शानदार फिल्मी सफर आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। यही वजह है कि उनकी यादें और उनसे जुड़े किस्से समय के साथ और भी खास बनते जा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications