पंजाब: SAD अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी पर बोला ज़ुबानी हमला, लगाए ये गम्भीर आरोप

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि चन्नी सबसे बड़ा रेत माफिया है। पंजाब में अभी भी अवैध खनन जारी है। कहीं पर भी 5 रुपए फुट रेता नहीं मिल रही। आज भी गैर कानूनी माइनिंग हो रही है।

चंडीगढ़, 27 नवम्बर 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां चुनावी रण में उतरने की तैयारी में जुटी हुई हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी राजनीतिक पकड़ मज़बूत करने लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। इसके साथ ही वह पंजाब सरकार पर लगातार ज़ुबानी हमले भी कर रहे हैं। मीडिया से मुख़ातिब होते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने उनके खिलाफ साजिश रची है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि चन्नी सबसे बड़ा रेत माफिया है। पंजाब में अभी भी अवैध खनन जारी है। कहीं पर भी 5 रुपए फुट रेता नहीं मिल रही। आज भी गैर कानूनी माइनिंग हो रही है।

सुखबीर बादल

नवजोत सिद्धू पर कटाक्ष
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि बेअदबी, ड्रग मामले में कांग्रेस ने साजिश रची है। वहीं उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू पर तंज कसते हुए कहा कि सिद्धू का नाम मेंटल सिद्धू है। उससे चरणजीत सिंह चन्नी का मुख्यमंत्री बनना हजम नहीं हुआ है। सिद्धू खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। वह हमेशा से ही सरकार के कामकाज में दखलअंदाजी करते आ रहे हैं। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि नवजोत सिद्धू कांग्रेस को तबाह करके जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अकसर पाकिस्तान की तारीफ़ करते हुए नजर आ जाते हैं।
पंजाब: चुनाव आयोग के क्लियरेंस मिलने से पहले विवादों में कैप्टन की नई सियासी पार्टी, जानिए मामला
'95 प्रतिशत किसान अकाली दल के साथ'
सुखबीर सिंह बादल ने किसानों को लेकर भी एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि 95 प्रतिशत किसान अकाली दल के साथ हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई दिल्ली के साथ है, अपनों के साथ नहीं है। विरोध करने वाले कांग्रेस और 'आप' के लोग ही हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि आजकल तो झंडे उठा कर विरोध करना फैशन-सा बन गया है। वहीं उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल नकली ब्रैंड हो चुका हैं। वह अपने विधायकों की गारंटी दे कि उसके विधायक उन्हें छोड़कर जाएंगे। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पंजाब: पूर्व IPS अधिकारी का अजीबो गरीब सुझाव, नशेड़ियों को भुक्की और अफ़ीम देकर सुधारने की दी सलाह
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+