पंजाब: चुनाव आयोग के क्लियरेंस मिलने से पहले विवादों में कैप्टन की नई सियासी पार्टी, जानिए मामला
पंजाब लोक कांग्रेस का जिसेअध्यक्ष बनाया है उनके खिलाफ़ 33 करोड़ रुपये का बैंक फ़्रॉड का केस चल रहा है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। चुनाव आयोग ने पार्टी को मंजूरी देने से पहले पब्लिक नोटिस जारी किया है।
चंडीगढ़, 27 नवम्बर 2021। पंजाब में चुनावी बाज़ार सज चुका है, सभी सियासी पार्टी चुनाव प्रचार प्रसार में जुटी हुई हैं। वहीं पंजाब कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी नई सियासी पार्टी बनाई है। लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीख पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस विवादों में घिरती हुई नज़र आ रही है। दऱअसल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस का जिसेअध्यक्ष बनाया है उनके खिलाफ़ 33 करोड़ रुपये का बैंक फ़्रॉड का केस चल रहा है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। चुनाव आयोग ने पार्टी को मंजूरी देने से पहले पब्लिक नोटिस जारी किया है। सुखिंदर सिंह रंधावा का नाम पार्टी अध्यक्ष के तौर पर शामिल है ग़ौरतलब है अभी तक इस पार्टी को मंजूरी नहीं मिली है। पब्लिक नोटिस पर एतराज नहीं होने चुनाव आयोग पार्टी को मंजूरी देकर चुनाव चिन्ह अलॉट करेगा।

'33 करोड़ रुपये का बैंक फ्रॉड'
कैप्टन अमरिंदर सिंह आगामी विधानसभा चुनाव अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हुए हैं। चुनाव आयोग की तरफ़ से क्लियरेंस मिलने के बाद कैप्टन अपनी पार्टी की टिकट पर प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। आपोक बता दें कि पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष सुखिंदर सिंह के खिलाफ साल 2019 में 33 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड का केस हुआ था। जिसमें सुखिंदर सिंह को इंटरनेशनल मेगा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड का चेयरमैन बताया गया। इसमें उनकी पत्नी और बेटे को भी नामजद किया गया था। इस दौरान उनके चंडीगढ़ सेक्टर-5 स्थित घर पर रेड भी हुई थी। इसके बाद अक्टूबर महीने में CBI ने चंडीगढ़ की फर्म इंटरनेशनल फ्रेश फार्म प्रोडक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड को पानीपत की 2 अन्य कंपनियों के साथ करीब 16 करोड़ के मामले में नामजद किया था। यह मामला स्माल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक से जुड़ा हुआ था। जिसके बाद सीबीआई ने चंडीगढ़, पानीपत और गुड़गांव समेत 16 जगहों पर रेड की थी।

'कैप्टन को नहीं मामले की जानकारी'
चंडीगढ़ सेक्टर 5 स्थित हाउस नंबर 5 पर भी सुखिंदर सिंह के घर 29 अक्टूबर को फर्म नाम पर रेड हुई थी। यह कंपनी सुखिंदर सिंह के पते पर ही रजिस्टर्ड की गई थी। इसके अलावा उनके खिलाफ 2019 से सीबीआई का केस भी चल रहा है। सूत्रों की मानें तो सुखिंदर सिंह का नाम सिर्फ पार्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए दिया गया है। जो कि 29 अक्टूबर को CBI की रेड से पहले दिए गए थे। सुखिंदर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कैप्टन की नई पार्टी के प्रधान के तौर पर उनका नाम है। उन्होंने यह भी कहा कि इस साल 29 अक्टूबर को उनके फर्म पर रेड पड़ी थी। सुखिंदर सिंह ने कहा कि शायह कैप्टन अमरिंदर सिंह को उनके ख़िलाफ़ 2019 वाले सीबीआई केस के बारे में जानकारी नहीं होगी। हालांकि कैप्टन की तरफ़ इस बाबत कोई बयान नहीं आया है।

सियासी दलों के निशाने पर कैप्टन
कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस में सुखिंदर सिंह के पार्टी अध्यक्ष के साथ गुरमेहर सिंह सेखों को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। वह न्यू चंडीगढ़ के नजदीक सिसवां के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि गपरमेहर सिंह सेखों स्वर्गीय करन सेखों के बेटा हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के जब मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने गुरमेहर सिंह सेखों को अपना ओएसडी तैनतात किया था। करन सेखों की मौत के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरमेहर सिंह सेखों को अपना ओएसडी रख लिया था। इन सबके अलावा मोहाली से ताल्लुक रखने सुखसिमरन सिंह को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी का कैशियर बनाया है। पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का ऑफिस न्यू चंडीगढ़ में मोहिंदर बाग रखा गया है। ग़ौरतलब है कि भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब का दावा करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के अध्यक्ष पर बैंक फ़्रॉड का मामला उजागर होने से पंजाब की सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। वहीं सियासी पार्टी इसे मुद्दा बनाते हुए कैप्टन पर हमलावर होती नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें: पंजाब: पूर्व IPS अधिकारी का अजीबो गरीब सुझाव, नशेड़ियों को भुक्की और अफ़ीम देकर सुधारने की दी सलाह
-
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Ayushi Singh कौन हैं? Vande Bharat Train में ऐसा क्या खाया, जो भयानक सूजे होंठ? बेटा भी बीमार, कटघरे में IRCTC -
War Lockdown Notice क्या है? भारत में क्यों होने लगा सरकारी नोटिस Viral? पर्दे के पीछे का सच करेगा परेशान? -
LPG Gas Cylinder Price Today: यूपी में आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications