केंद्र से पंजाब सरकार की विशेष पैकेज की मांग, किसानों को कर्ज मुक्त, पराली और कृषि के लिए मांगी आर्थिक मदद

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य के तीन बड़े मुद्दों के लिए केंद्र सरकार से विशेष वित्तीय पैकेज की मांग की है। सरकार ने किसानों को कर्जा मुक्त करने, फसल विविधता को बढ़ाने और पराली जलाने में कमी लाने के लिए वित्तीय पैकेज की मांग की है, जिसकी जानकारी आम आदमी पार्टी ने दी।

aap

आप पार्टी के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने बताया कि प्रदेश के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने विशेष पैकेज की मांग रखी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री तोमर से धालीवाल ने बेंगलुरु में कृषि और बागवानी मंत्रियों की नेशनल कॉन्फ्रेंस में मुलाकात की थी।

मलविंदर सिंह कांग ने कहा कि इस विशेश पैकेज के जरिए किसानों की धन संबंधित परेशानियों से निजात दिलाने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन देने के साथ पराली जलाने के मामलों पर रोक लगेगी। वहीं उन्होंने सीमावर्ती इलाके के किसानों के लिए 15,000 रुपए एकड़ प्रति वर्ष मुआवजे की मांग भी की।

उन्होंने बताया पंजाब कृषि पर आधारित राज्य है, जिसकी अर्थव्यवस्था भी कृषि क्षेत्र पर ही निर्भर है। देश का पेट भरते में पंजाब की अहम भूमिका है, ऐसे में केंद्र सरकार का कर्तव्य है कि वह पंजाब के किसानों को कर्ज से निकालने के लिए कदम आगे बढ़ाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+