दो बच्चों के पिता CM भगवंत मान ने किया दूसरा ब्याह, जानिए क्यों टूटी थी पहली शादी?

चंडीगढ़, 07 जुलाई। पंजाब के मुखिया भगवंत मान ने आज हरियाणा की डॉ गुरप्रीत कौर से शादी कर ली है। बता दें कि सीएम भगवंत मान की ये दूसरी शादी है। डॉ गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा के कुरूक्षेत्र की रहने वाली हैं लेकिन उनका परिवार लंबे वक्त से पंजाब में रहता है। इस शादी में दोनों के परिवार और मित्रों के अलावा बहुत कम लोगों को आमंत्रित किया गया था। डॉ गुरप्रीत कौर और सीएम भगवंत मान लंबे वक्त से एक-दूसरे को जानते हैं और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के परिवार की सहमति से ही ये शादी हुई है।

Recommended Video

    CM Bhagwant Mann Wedding कौन हैं डॉ गुरप्रीत कौर जो बनेंगी मान की दुल्हन | वनइंडिया हिंदी | *News
    डॉ गुरप्रीत कौर से CM ने की दूसरी शादी

    डॉ गुरप्रीत कौर से CM ने की दूसरी शादी

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मान ने इस शादी के लिए हां अपनी मां और बहन के कहने पर की थी क्योंकि वो दोनों चाहती थीं कि भगवंत मान अपनी निजी जीवन में भी सेटिल हो जाएं। आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान की ये दूसरी शादी है, उनकी पहली शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) भी हैं।

    साल 2015 में पत्नी इंदरप्रीत कौर से हुआ था तलाक

    साल 2015 में पत्नी इंदरप्रीत कौर से हुआ था तलाक

    लेकिन उनका साल 2015 में पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो गया था और तब से ही इंदरप्रीत कौर अपने दोनों बच्चों संग अमेरिका में रहती हैं। हालांकि जब मान ने सीएम पद की शपथ ली थी तो उनके बच्चों ने उस शपथ समारोह में शिरकत की थी। उनकी बेटी सीरत 21 बरस की और बेटा दिलशान 17 वर्ष का है।

    CM न शादी कल चंडीगढ़ में होगी

    CM न शादी कल चंडीगढ़ में होगी

    हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि भगवंत मान को शराब पीने की आदत थी, जो कि उनकी तलाक की मेन वजह थी लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, इसका दावा वनइंडिया नहीं करता है। आपको बता दें कि मान की शादी आज चंडीगढ़ में हुई है।

    'मान ने अपने करियर की शुरुआत एक कॉमेडियन के रूप में की थी'

    'मान ने अपने करियर की शुरुआत एक कॉमेडियन के रूप में की थी'

    भगवंत मान ने अपने करियर की शुरुआत एक कॉमेडियन के रूप में की थी। वो बहुत सारे स्टेज शो का हिस्सा रहे हैं। आप पार्टी ने पहले मान को अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाया था । भगवंत मान ने साल 2014 का लोकसभा चुनाव भी जीता था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+