Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब अब आप का: मान यहां दूसरे सबसे युवा CM, जानिए कौन रह चुके सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री?

खटकड़ कलां (पंजाब)। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता भगवंत मान पंजाब के दूसरे सबसे कम उम्र के CM बन गए हैं। आज उन्होंने सरदार भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। व्यक्तिगत तौर पर वह राज्य के 17वें मुख्यमंत्री बने हैं, मगर कार्यकाल के लिहाज से वह पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री हैं।

Punjabs second youngest CM Bhagwant Mann

दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं मान
पंजाब में आज तक जितने भी मुख्यमंत्री बने हैं..उनमें प्रकाश सिंह बादल सबसे युवा मुख्यमंत्री रहे। वह कई बार मुख्यमंत्री रहे। उनके बाद भगवंत मान ही अब पंजाब के सबसे युवा सीएम हैं। भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें तो जीती हीं, और जमानत भी सबसे कम जब्त हुई। सबसे ज्यादा बीजेपी-पीएलसी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई। कुल 1051 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई।

Punjabs second youngest CM Bhagwant Mann

आप के सिर्फ 1 उम्मीदवार की जमानत जब्त हुई
विधानसभा चुनाव-2022 में 1304 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इनमें 1051 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए। जमानत बचाने के लिए कुल पोल वोट का 16% वोट प्रत्याशी को हासिल करना जरूरी होता है। मगर..जो चुनाव नतीजे आए, वो चौंकाने वाल थे। बड़ी पार्टियों में बीजेपी-पीएलसी गठबंधन के सबसे ज्यादा 77 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। उसके बाद शिअद-बसपा गठबंधन के 40, कांग्रेस के 28 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। इसी तरह बस्सी पठाना, पटियाला ग्रामीण व सुनाम में हारने वालों में एक भी उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा पाए। आप के लिए सबसे अच्छा यह रहा कि, उसके सबसे कम 1 उम्मीदवार की ही जमानत जब्त हुई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+