Diamond Jubilee Concert: खूबसूरत Hema Malini करने जा रही हैं बड़ा धमाका, क्यों कहलाती हैं 'ड्रीम गर्ल'?

Hema Malini: बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की हर अदा निराली है, बेहतरीन अदाकारा, कुशल डांसर और बेइंतहा खूबसूरती की मल्लिका हेमा मालिनी का एक नया रूप लोगों के सामने आने वाला है। करीब छह दशक लंबे शानदार फिल्मी करियर के बाद अब वह पहली बार लाइव स्टेज पर गाना गाते हुए नजर आएंगी। यह खास मौका होगा 'The Dream Girl's Diamond Jubilee Concert', जिसका आयोजन 10 जुलाई को मुंबई में किया जाएगा।

इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन Cine & TV Artistes' Association यानी CINTAA के सहयोग से किया जा रहा है। इस कॉन्सर्ट का उद्देश्य मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकारों और कर्मचारियों के कल्याण के लिए सहायता जुटाना है। कार्यक्रम की थीम 'Legends Ki Kahani, Legends Ki Zubaani' रखी गई है, जिसके जरिए हेमा मालिनी अपनी जिंदगी और करियर के कई अनसुने किस्से खुद अपनी आवाज में साझा करेंगी।

Hema Malini

मुंबई में इस कॉन्सर्ट को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े नाम मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरी, अनु मलिक, सुरेश वाडकर, शब्बीर कुमार और विजेता पंडित जैसे कलाकारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कॉन्सर्ट का ऑफिशियल पोस्टर और ट्रेलर भी लॉन्च किया गया।

हेमा मालिनी क्यों कहलाती हैं ड्रीम गर्ल?

हेमा मालिनी को "ड्रीम गर्ल" कहे जाने के पीछे कई दिलचस्प वजहें हैं। यह सिर्फ एक उपनाम नहीं, बल्कि उनकी स्टारडम, खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस का प्रतीक बन चुका है। 1977 में उनकी सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हेमा मालिनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी और फिल्म का प्रमोशन भी 'ड्रीम गर्ल हेमा' टैगलाइन के साथ किया गया। इसके बाद यह नाम उनकी पहचान बन गया।

Hema Malini

सिर्फ फिल्म नहीं, उनकी पर्सनैलिटी भी वजह बनी

70 और 80 के दशक में हेमा मालिनी अपनी खूबसूरती, क्लासिकल डांस, अभिनय और ग्लैमरस अंदाज के कारण करोड़ों दिलों की पसंद थीं। उनकी स्क्रीन पर मौजूदगी इतनी प्रभावशाली थी कि दर्शक उन्हें बॉलीवुड की 'सपनों की रानी' मानने लगे।

किताब में भी पढ़ने को मिलेगी 'ड्रीम गर्ल' की कहानी

डायमंड जुबली सेलिब्रेशन सिर्फ कॉन्सर्ट तक सीमित नहीं रहेगा। हेमा मालिनी की जिंदगी पर एक खास किताब भी लॉन्च की जाएगी। इस पुस्तक को हेमा मालिनी और अनिरुद्ध चावला ने मिलकर लिखा है। इसमें उनके फिल्मी करियर, निजी जिंदगी और संघर्षों से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शामिल होंगी।

Hema Malini

सितारों से सजेगी संगीत भरी शाम

इस समारोह में कई दिग्गज गायक और कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें सुदेश भोसले, कविता कृष्णमूर्ति, अनुप जलोटा, पूर्णिमा श्रेष्ठसमेत कई नाम शामिल हैं। प्रेस इवेंट के दौरान भी कलाकारों ने हेमा मालिनी की फिल्मों से जुड़े लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए।

यह पढ़ें:Ronisha Satti: 'लव, पैसा और धोखा', कौन है रोनिशा सत्ती? मंगेतर पर लगाए बदनाम करने का आरोप, अब पहुंची अस्पताल
यह पढ़ें:Ronisha Satti: 'लव, पैसा और धोखा', कौन है रोनिशा सत्ती? मंगेतर पर लगाए बदनाम करने का आरोप, अब पहुंची अस्पताल
यह पढ़ें:Twisha Sharma Case: 'बच्चा पैदा करने की मशीन', ट्विशा केस पर फूटा ममता कुलकर्णी का गुस्सा लेकिन भड़क गए लोग
यह पढ़ें:Twisha Sharma Case: 'बच्चा पैदा करने की मशीन', ट्विशा केस पर फूटा ममता कुलकर्णी का गुस्सा लेकिन भड़क गए लोग
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+