पंजाब: राजनीतिक स्थिति पर बोले मनीष तिवारी,'कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी लेकिन किसी के पास एजेंडा है तो...'
पंजाब: राजनीतिक स्थिति पर बोले मनीष तिवारी, 'कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी लेकिन किसी के पास एजेंडा है तो...'
नई दिल्ली, 08 जुलाई: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पंजाब की राजनीतिक स्थिति को लेकर कहा है कि राज्य में कांग्रेस एकजुट है और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम अमरिंदर सिंह के तकरार की वजह से पार्टी में अंदरूनी कलह बढ़ती जा रही है। गुरुवार (08 जुलाई) को कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, ''कांग्रेस एकजुट है और आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। लेकिन अगर किसी के पास एजेंडा है और वह ट्विटर, सोशल मीडिया के जरिए या किसी अन्य माध्यम से इसे चलाना चाहता है तो मुझे लगता है कि कांग्रेस हाईकमान को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।''
Recommended Video

मनीष तिवारी ने नवजोत सिंह सिद्धू पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, देखिए कांग्रेस एक अखंड और कभी ना टूटने वाली अटूट पार्टी है। हम पंजाब में होने वाली विधानसभा चुनाव-2022 को मजबूती के साथ लड़ेगे। लेकिन सोशल मीडिया पर एजेंडा चलाने वालों को लेकर मैं पार्टी हाईकमान से कहना चाहता हूं कि वो इसे गंभीरता से लें और कार्रवाई करें। कांग्रेस पंजाब का चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने नवजोत सिंह सिद्धू का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका निशाना उन्ही की ओर था। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर कोई कलह और परेशानी नहीं है।
मनीष तिवारी ने कहा- 'पंजाब में कोई समस्या नहीं है'
मनीष तिवारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ''पंजाब में कोई समस्या नहीं है। हां, केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार के कारण कुछ परेशानियां हैं। लेकिन निजी एजेंडे वालों के खिलाफ एआईसीसी गंभीर होना पड़ेगा।''
पंजाब में बिजली के मुद्दे को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू लगातार कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार को आड़े हाथों लेते रहे हैं। लेकिन मनीष तिवारी ने कैप्टन अमरिंदर का समर्थन किया है।
'पंजाब सरकार अच्छा कर रही है लेकिन कुछ लोगों के पास एजेंडा है'
मनीष तिवारी ने कहा, जब से 1966 के बाद से पंजाब एक राज्य के रूप में अस्तित्व में आया तब से लेकर 2017 तक किसी भी पार्टी को पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से 77 विधानसभा सीटें नहीं मिली हैं। कांग्रेस ने 3 विधानसभा उपचुनाव और 13 सीटों में से 8 लोकसभा सीटें जीती हैं।
मनीष तिवारी ने कहा, "कांग्रेस ने 90 प्रतिशत से अधिक स्थानीय निकायों में भी जीत हासिल की है। अगर आप किसी भी सांसद से पूछें कि उन्होंने अपने अभियान के लिए किसे बुलाया था, तो वे कहेंगे कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को। पंजाब सरकार अच्छा कर रही है लेकिन कुछ ही लोगों के पास है अपना एजेंडा है।''












Click it and Unblock the Notifications