लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट: पंजाब में हाई अलर्ट, गृहमंत्री अमित शाह को किया गया ब्रीफ, FIR दर्ज
लुधियाना, 23 दिसंबर। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को अब कुछ महीने ही बचे हैं ऐसे में गुरुवार को लुधियाना कोर्ट परिसर में हुए ब्लास्ट के बाद से प्रदेश में सुरक्षा चिंता बढ़ गई है। लुधियाना में जिला अदालत परिसर में हुए विस्फोट में एक की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। इस मामले पर केंद्र सरकार भी पूरी नजर बनाए हुए है, मिली जानकारी के मुताबिक घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पूरी जानकारी दी गई है। वहीं इस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Recommended Video

लुधियाना सेशन कोर्ट में अचानक हुए इस विस्फोट से परिसर में भगदड़ मच गई, अब तक पांच लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। पंजाब में सुरक्षा को देखते हुए हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सचिव अजय कुमार भल्ला ने पंजाब के अधिकारियों से बात करने के बाद विस्फोट के बारे में जानकारी दी। न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गृह मंत्रालय ने भी पंजाब से विस्फोट पर रिपोर्ट मांगी है।
यह भी पढ़ें: लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट पर बोले अरविंद केजरीवाल- कुछ लोग पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं
विस्फोट इमारत की दूसरी मंजिल पर हुआ जिसमें आठ कोर्ट रूम हैं। घटना के बाद पुलिस ने कहा कि विस्फोट के सिलसिले में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की एक टीम को बुलाया गया है। पुलिस को संदेह है कि विस्फोट में मारा गया व्यक्ति विस्फोटक उपकरण को बंद करने की कोशिश कर रहा था, या शायद एक आत्मघाती हमलावर भी हो सकता है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि 'राज्य की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने' की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पहले कहा था कि कुछ 'राष्ट्र-विरोधी' तत्व राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शांति भंग करने के लिए जानबूझ कर इस तरह की हरकत कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications