लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट पर बोले अरविंद केजरीवाल- कुछ लोग पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लुधियाना में एक कोर्ट परिसर में हुए विस्फोट में मारे गए दो लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

चंडीगढ़, 23 दिसंबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लुधियाना में एक कोर्ट परिसर में हुए विस्फोट में मारे गए दो लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने एक ट्वीट कर अदालत की इमारत की दूसरी मंजिल पर एक बाथरूम के अंदर हुए विस्फोट में घाटल हुए चार लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस पूरी घटना को लेकर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि कि कुछ लोग पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं।

Recommended Video

    Ludhiana Court Blast: CM Channi, Navjot Sindhu समेत किसने क्या कहा? | Punjab Blast | वनइंडिया हिंदी
    Arvind Kejriwal

    केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा, 'पहले बेअदबी, अब ब्लास्ट। कुछ लोग पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। पंजाब के 3 करोड़ लोग इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। हमें एक दूसरे का हाथ पकड़ कर रखना है।ख़बर सुनकर दुख हुआ, मृतकों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएँ एवं सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

    यह भी पढ़ें: धर्मांतरण विरोधी बिल विवाद के बीच कर्नाटक में एक और चर्च में तोड़फोड़, एफआईआर दर्ज

    गौरतलब है कि पंजाब के लुधियाना के एक कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर 12.22 बजे धमाका हो गया। इस धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि इसने बाथरूम की दीवारों और आस-पास के कमरों के टूटे शीशों को भी तोड़ दिया। जिस समय यह धमाका हुआ उस समय जिला न्यायालय में काम चल रहा था। पुलिस ने इस पूरे इलाके को सील कर दिया है और घटना स्थल पर अग्निशमन यंत्र तैनात किये गए हैं। यह जिला अदालत जिला आयुक्त कार्यालय के दफ्तर के बिल्कुल नजदीक है।

    दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा- सीएम चन्नी
    यह धमाका कैसे हुआ अभी इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक यह धमाका लुधियाना कोर्ट की कॉपी ब्रांच में हुआ। कोर्ट के वकील हड़ताल पर थे इसलिए कोर्ट में ज्यादा भीड़ नहीं थी। कोर्ट में हुए ब्लास्ट पर सीएम चन्नी ने कहा कि दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे-2 चुनाव नजदीक आ रहा है कुछ विरोधी ताकतें घिनौनी हरकतें कर रही हैं। वे जब बेअदबी की कोशिशों में सफल नहीं हुए तो ब्लास्ट किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+