लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में सियासी उलटफेर, बीजेपी-कांग्रेस नेताओं ने थामा AAP का दामन

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी बढ़ी हुई है। इसी बीच पंजाब में एक बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले बीजेपी के और कांग्रेस के नेताओं ने अपनी पार्टी को अलविदा कह कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए एक नेता की भी 'आप' में वापसी हो गई है।

इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी पंजाब के नेता कुलवंत सिंह ने अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से दी। आत्मा नगर, पंजाब से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने तीनों नेताओं के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की।
यह भी देखें: पंजाब में AAP के मिशन 13-0 पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, अमृतसर और श्री आनंदपुर साहिब में ये है कार्यक्रम

AAP Punjab

उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, "चुनाव से पहले एक बड़े मोड़ में, राकेश कुमार जी ने भाजपा पार्टी और रेशम सग्गू ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा, विक्रम सिंह, जो कल बीजेपी में शामिल हो गए थे, घर लौट आए और फिर से आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।"

पंजाब में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी कमर कस चुकी है। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पार्टी प्रचार अभियान में जोरशोर से जुट गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को आप के फतेहगढ़ साहिब उम्मीदवार और लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी विधायकों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

पंजाब में आप के प्रचार प्रभारी मान ने विधायकों से उनके निर्वाचन क्षेत्रों के बारे में फीडबैक लिया और लोकसभा चुनाव के लिए विचारों पर भी विचार-मंथन किया। AAP ने 2022 के विधानसभा चुनावों में फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र बनाने वाले सभी नौ क्षेत्रों में जीत हासिल की थी।
यह भी देखें: पंजाब: लोकसभा चुनाव के लिए सीएम भगवंत मान ने कसी कमर, बैठक कर बनाई रणनीति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+