पंजाब: लोकसभा चुनाव के लिए सीएम भगवंत मान ने कसी कमर, बैठक कर बनाई रणनीति
Punjab News: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसी महीने 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। पंजाब में इस बार सातवें चरण 01 जून को वोटिंग होगी। सभी सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान ने कमर कस ली है।
सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में मैराथन बैठकें चल रही हैं। सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए सीएम मान पार्टी कार्यकर्ताओं को मंत्र दे रहे हैं। इस बीच सीएम मान ने गुरुवार को श्री फतेहगढ़ साहिब के संसदीय क्षेत्र के विधायकों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कीं।

इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव के लिए रणनीति तत की। फतेहगढ़ साहिब से आप प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह जीपी मैदान में हैं। बैठक में गुरप्रीत सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पिछले 2 सालों में सीएम भगवंत मान सिंह द्वारा किए गए कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।
वहीं, बैठक के दौरान सीएम मान ने सभी विधायकों को निर्देश दिए कि पार्टी द्वारा पंजाबियों के प्रति किए गए कार्यों का जोर-शोर से प्रचार किया जाए। जिससे श्री फतेहगढ़ साहिब हलके की जीत सुनिश्चित की जा सके।
सीएम भगवंत मान हर लोकसभा सीट के उम्मीदवारों और वहां की विधानसभा सीटों का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायकों के साथ मिलकर चुनावी योजना बना रहे हैं। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस कहीं भी मुकाबले में नहीं हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान हमारे साथ फतेहगढ़ साहिब में रोड शो करेंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: '2 साल में किए गए कामों को लेकर हम जनता के बीच जा रहे', बोले आप उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह












Click it and Unblock the Notifications