ईवीएम के बंद बक्से बताएंगे 10 मार्च को पंजाब में क्या होगा: चरणजीत सिंह चन्नी
नई दिल्ली, 07 मार्च: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकतर एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का संकेत दे रहे हैं। नतीजे आने से पहले राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। नेताओं के तेजी से रिएक्शन आ रहे हैं। एक्जिट पोल को लेकर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का बयान सामने आया है। उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए 10 मार्च तक प्रतीक्षा करने की बात कही है। सीएम चन्नी ने कहा है कि अब तो ये बक्से ही बताएंगें कि क्या होना है?

पंजाब विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। आम आदमी पार्टी को यहां 70 सीटें तक मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। एक्जिट पोल के अनुसार आप पंजाब में 62 से 70 सीटें जीत सकती है। अनुमान सच साबित होते हैं तो कांग्रेस के खाते में 20 से 30 सीटें आ सकती हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल के 16 से 24 सीटों के बीच जीत दर्ज करने का अनुमान लगाया जा रहा है।
एक्जिट पोल पर सीएम चन्नी का पहला रिएक्शन
एक्जिट पोल आने से बाद पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मैं इन पर भरोसा नहीं करता हूं। नतीजों के लिए ईवीएम के खुलने तक प्रतीक्षा करनी होगी। जिस समय पंजाब का चुनावी सर्वे दिखाया जा रहा था सीएम चन्नी BBMB की समस्या को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि चुनाव के दौरान पहले जैसे अधिकारी ही लगाए जाने चाहिए। चन्नी ने कहा कि इस विषय में उन्होंने गृहमंत्री से एक बार फिर विचार करने की अपील की। सीएम चन्नी को इस पर गृह मंत्रालय से अगले 2 दिन के भीतर मंत्रियों से चर्चा कर पंजाब की जनता के अनुकूल कार्य करने का आश्वासन मिला।
पंजाब के एक्जिट पोल में किसको कितनी सीटें
Recommended Video
एक्जिट पोल के आंकड़ों पर जाएं तो पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। विभिन्न एक्जिट पोल का अध्ययन करें तो पता चलता है कि पंजाब में आप 40 प्रतिशत से अधिक मतों के साथ बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। यहां आप 70 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं कांग्रेस के महज 20 से 30 सीटों तक सिमटने का अनुमान लगाया जा रहा है। कुछ एक्जिट पोल शिरोमणि अकाली दल को 16 से 24 सीटों पर जीत दर्ज करने का अनुमान लगा रहे हैं तो वहीं कुछ 7 से 11 सीटों तक सिमटने की बात कह रहे हैं। अनुमान अगर फिट बैठते हैं पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के हाथ से सत्ता फिसलने के बाद कांग्रेस के सीएम बदलने का दांव भी उल्टा पड़ जाएगा। पंजाब का एक्जिट पोल एक बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है। ऐसे में चन्नी का ईवीएम बॉक्स को लेकर बयान अहम हो जाता है। कहीं कांग्रेस चुनाव परिणाम का ठीकरा कहीं ईवीएम पर तो नहीं फोड़ने जा रही।












Click it and Unblock the Notifications