UPSC परीक्षा में सफल होने के लिए मुस्लिम लड़के ने रखा हिंदू नाम

नयी दिल्ली। यूपीएससी परीक्षा के परिणाम आने के साथ ही एक अनोखी कहा नी सामने आई है। परीक्षा में सफल होने के लिए कैसे एक छात्र ने मुस्लिम होते हुए अपना हिंदू नाम रखा ताकि वो सिविल सर्विस परीक्षा में चयनित हो सके। यूपीएससी 2015 में सफल होने वाले अंसार अहमद शेख ने ऑल इंडिया ने 361 रैकिंग पाई है। अंसार के पिता एक ऑटोचालक है। UPSC की टॉपर टीना क्यों करना चाहती हैं हरियाणा के लिए काम?

ias

21 साल के अंसार ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उसने यूपीएससी में सफल होने के लिए अपना नाम बदलकर शुभम रखा। अंसार का कहना है कि उसने परीक्षा की तैयारी के दौरान धार्मिक भेदभाव से बचने के लिए हिंदू नाम रखा।

सूखा प्रभावित मराठवाड़ा क्षेत्र के जालना जिले के शेलगांव गांव के रहने वाले अंसार ने पुणे के फर्ग्‍युसन कॉलेज से स्नातक किया। जब 3 साल पहले वो पुणे गया तभी उसने अपना सरनेम बदल कर शुभम रखा, ताकि उसे घर मिलने में परेशानी न हो।

अंसार ने कहा कि अब वो पिछले और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए काम करना चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने उनकी परेशानियों को झेला है। अब मैं उनके लिए, उनकी परेशानियों को कम करने के लिए काम करना चाहता हूं। अंसार कहते हैं कि मैं गर्व के साथ कहता हूं कि मैं मुस्लिम हूं और उनके लिए काम करुंगा। अंसार अपनी सफलता का श्रेय अपने भाई को देते हैं, जो एक गैरेज में काम करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+