बिहार में एनडीए के पास 127 विधायक, फिर भी गठबंधन को सता रहा कुर्सी जाने का डर
बिहार में सियासी समीकरण बदलने के बाद अब विपक्ष में भी सत्ता पाने की आस जगी है। आरजेडी अब रणनीति तैयार करने में जुट गई है, कि किसी तरह से भी सत्ता पक्ष को अल्पमत में लाकर सरकार बनाने का दावा ठोक सके।
पटना, 24 मार्च 2022। बिहार में सियासी समीकरण बदलने के बाद अब विपक्ष में भी सत्ता पाने की आस जगी है। आरजेडी अब रणनीति तैयार करने में जुट गई है, कि किसी तरह से भी सत्ता पक्ष को अल्पमत में लाकर सरकार बनाने का दावा ठोक सके। यही वजह है कि बिहार में एनडीए गठबंधन किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाह रही है। कुर्सी ख़तरे में न पड़ जाए इसलिए भाजपा ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए वीआईपी के विधायक राजू सिंह, स्वर्णा सिंह और मिश्री लाल यादव को पार्टी में शामिल करवा लिया है। अब एनडीए के पास 127 विधायकों का समर्थन है, इसके बाद भी कुर्सी जाने का डर सता रहा है।

सत्ता पर क़ाबिज होने के लिए 122 सीटों की ज़रूरत
बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं, इनमें 242 सीटों पर सदस्य हैं लेकिन एक सीट अभी खाली है। क्योंकि विकासशील इंसान पार्टी के एक विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद बोंचहा विधानसभा सीट खाली हो गई थी। अब इस सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। बिहार में सत्ता पर क़ाबिज़ होने के लिए 122 सीटों की ज़रूरत होती है, जिसमें एनडीए गठबंधन के पास 127 विधायकों का समर्थन है। विपक्ष के पास 115 विधायक हैं, सत्ता पाने के लिए सिर्फ़ 7 विधायकों का ही समर्थन चाहिए।

जोड़-तोड़ की रणनीति तैयार करने में जुटा विपक्ष
सूत्रों की मानें तो विपक्ष ओवौसी की पार्टी के पांच विधायक, हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा के एक विधायक (जीतनराम मांझी) और एक निर्दलीय विधायक से समर्थन देने के लिए लगातार संपर्क साध रहे हैं। इसके साथ ही सत्ता पक्ष के कुछ विधायकों से इस्तीफ़ा दिलावकर यह सदस्यता रद्द करवाकर अल्पमत में लाने की रणनीति तैयार करने में जुट गई है। बिहार में आंकड़ों की बाज़ी ज़रा सी भी पलटी तो सत्ता परिवर्तन हो सकता है। वीआईपी के तीनों विधायकों का विलय करवाने के बाद भी एनडीए की कुर्सी ख़तरे में नजर आ रही है। मुकेश सहनी भी अपने अपमान का बदला लेने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं कि बिहार में एनडीए सत्ता से बाहर हो जाए।

बिहार में बन सकती है महागठबंधन की सरकार
बिहार में बदले सियासी समीकरण को देखते हुए सियासी जानकारों का मान्ना है कि विधानसभा भंग हो सकती है। क्योंकि नीतीश कुमार पर जब भाजपा नेता लखीसराय और बेगूसराय वाले मामले पर हमलावर थे तो मुकेश सहनी उनके साथ क़दम से क़दम मिलाकर खड़े हुए थे। अब मौजूदा हालात में नीतीश कुमार भी भाजपा से नाराज़ चल रहे हैं। ऐसे में मुमकिन है कि नीतीश कुमार विपक्ष को बाहर से समर्थन दे दें। अगर ऐसा हुआ तो कुछ विधायक इस्तीफ़ा दें सकते हैं जिससे सत्ता पक्ष के अल्पमत में आते ही विधानसभा भंग हो जाएगी । इसके साथ ही अगर विपक्ष ने सात विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया तो बिहार में महागठबंधन की सरकार बन जाएगी।
ये भी पढ़ें : बिहार: सन ऑफ मल्लाह का सियासी भविष्य ख़तरे में, क्या मुकेश सहनी करेंगे सियासत से किनारा ?
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications