SBI Apprentice भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी, अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई? बिना इंटरव्यू बस रिटेन टेस्ट से सिलेक्शन
SBI Apprentice Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले उम्मीदवारों को 8 जून तक आवेदन करना था, लेकिन अब बैंक ने इसे बढ़ा दिया है।
ऐसे में जो अभ्यर्थी किसी वजह से समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें एक और मौका मिल गया है। यह भर्ती देशभर में हजारों पदों के लिए निकाली गई है और इसके जरिए युवाओं को बैंकिंग कामकाज का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को एक साल तक SBI की विभिन्न शाखाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

7150 पदों पर होगी भर्ती
एसबीआई की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर में कुल 7150 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। 15 जून तक अभ्यर्थी इसके लिए अप्लाई कर सकते है। भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को बैंक की अलग-अलग शाखाओं में एक वर्ष का प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे उन्हें बैंकिंग क्षेत्र की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।
ये भी पढ़ें: NEET Re-Exam से पहले फूटा OMR शीट बम! 'पैसे दो-सीट लो', लीक ऑडियो से NTA में भूचाल, कटघरे मे एक्ज़ाम-सेंटर्स
प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा स्टाइपेंड
अप्रेंटिस के रूप में चुने गए अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाली आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थी ने अपनी स्नातक की पढ़ाई 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले पूरी कर ली हो।
आवेदन शुल्क कितना है
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार शुल्क में छूट का लाभ दिया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया में क्या होगा
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद स्थानीय भाषा की परीक्षा आयोजित होगी। दोनों चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। अंतिम चयन निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर "Join SBI" सेक्शन में जाकर "Current Openings" के विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद SBI Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें।
ये भी पढ़ें: Weird World: कुत्ते घुमाकर हर महीने ₹5.7 लाख कमाता है ये बंदा, IT जॉब के साथ में खड़ी की फर्म- Video












Click it and Unblock the Notifications