Shubman Gill की कप्तानी वाली GT इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज, अगले सीजन से पहले बदल जाएगी टीम?
IPL 2026 Shubman Gill Team GT: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों मिली करारी हार के बाद उपविजेता गुजरात टाइटंस (GT) की टीम में बड़े बदलावों की तैयारी शुरू हो गई है। आरसीबी ने जहां लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचा, वहीं शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस फाइनल के दबाव को झेलने में नाकाम रही। इस भारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन और सिलेक्शन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
राहुल तेवतिया (कीमत: 4 करोड़) (IPL 2026 Shubman Gill Team GT)
गुजरात की रिलीज लिस्ट में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला नाम ऑलराउंडर राहुल तेवतिया का है। तेवतिया को टीम ने 4 करोड़ की मोटी रकम पर अपने साथ जोड़ा था, लेकिन उनका प्रदर्शन इस कीमत के साथ न्याय नहीं कर सका। इस सीजन में उन्होंने 15 पारियों में केवल 190 रन बनाए। इससे पिछले सीजन में भी वे 12 पारियों में केवल 92 रन ही बना पाए थे। मैनेजमेंट उनके 4 करोड़ बचाकर ऑक्शन पर्स को बढ़ाना चाहेगा।

ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड)
अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतरीन फील्डिंग के लिए मशहूर कीवी ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स इस सीजन में पूरी तरह फ्लॉप रहे। फिलिप्स ने 5 पारियों में केवल 16.75 की खराब औसत से महज 67 रन बनाए। चौंकाने वाली बात यह रही कि कप्तान शुभमन गिल ने पूरे टूर्नामेंट में उनसे एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं कराई। ऐसे में उन्हें रिप्लेस किया जा सकता है।
इशांत शर्मा (कीमत 75 लाख)
37 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का भविष्य भी अब टाइटंस के साथ सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है। बढ़ती उम्र और कम होती रफ्तार के कारण उन्हें आईपीएल 2026 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। टीम अपने 75 लाख के फंड को रीसायकल करने के लिए उन्हें रिलीज कर सकती है।
साई किशोर (बाएं हाथ के स्पिनर)
साई किशोर के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा। वे केवल 2 मैचों में प्लेइंग-11 का हिस्सा बन पाए, जहां उन्हें सिर्फ 1 विकेट मिला। गुजरात मैनेजमेंट ने इस बार साई किशोर के मुकाबले मानव सुथार जैसे नए और युवा स्पिनरों पर अधिक भरोसा दिखाया, जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि साई किशोर को रिलीज किया जा सकता है।
शाहरुख खान
बतौर फिनिशर टीम में शामिल किए गए शाहरुख खान मिले मौकों का फायदा नहीं उठा सके। उन्हें 5 पारियों में बल्लेबाजी का मौका मिला, जिसमें वे 10.75 की बेहद साधारण औसत से केवल 46 रन ही बना सके। टीम के पास पहले से ही जेसन होल्डर के रूप में एक अनुभवी विकल्प मौजूद है।















Click it and Unblock the Notifications