समधी के घर अपमान नहीं सहन कर पाये मुलायम, अब लड़ेंगे अकेले

पटना (मुकुंद सिंह)। 'मोदी मैजिक' से मुकाबले के लिये गठित ‘जनता परिवार' के बिखराव पर मुहर लगाते हुए उसके सबसे बड़े घटक समाजवादी पार्टी (सपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। सच पूछिए तो समधी लालू प्रसाद यादव के घर पर हुए अपमान को मुलायम सहन नहीं कर पाये, इसलिये यह फैसला किया है।

पढ़ें- भाजपा में सीट बंटवारे पर टेंशन, लोजपा से हो रहा लोचा

सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता रामगोपाल यादव ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई दल के संसदीय बोर्ड की बैठक में लिये गये इस निर्णय की जानकारी दी।

राम गोपाल यादव ने कहा कि सपा को बिहार विधानसभा चुनाव में दो और पांच सीटों के प्रस्ताव मिलने से अपना अपमान महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि ‘जनता परिवार' के अन्य प्रमुख घटक दलों का यह फर्ज था कि सीटों का बंटवारा करने से पहले सपा से बातचीत करते। उसे तो इस बारे में जानकारी मीडिया के जरिये मिली। यह गठबंधन धर्म नहीं है।

यादव ने कहा कि इससे पार्टी ने खुद को अपमानित महसूस किया, इसीलिये उसने कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान करते हुए बिहार में अपने बलबूते पूरी ताकत से चुनाव लडने का फैसला किया। जनता परिवार के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि जब उसके गठन की कवायद शुरू हुई थी, तभी उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा था कि वह सपा के ‘डेथ वारंट' पर दस्तखत नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+