महिलाओं पर फिर फिसली मुलायम की जुबान, बोले लीलावती नहीं थी खूबसूरत
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की जुबान एक बार फिर महिलाओं के विषय पर फिसली है। इस बार उन्होंने महिलाओं की खूबसूरती पर विवादित बयान दिया है।
शरद-लालू भी मुलायम को मनाने में हो चुके हैं विफल
सपा मुखिया मुलायम ने महिलाा विंग सम्मेलन के दौरान महिलाओं के बारे में विवादित बयान देते हुए कहा कि लीलावती सुंदर नहीं थी बावजूद इसके सपा ने उन्हें विधानपरिषद का सदस्य बनाया था।
इससे पहले भी मुलायम ने कई विवादित बयान दिये है। बलात्कार करने वाले अपराधियों के बारे में मुलायम ने कहा था कि लडके हैं लड़को से गलतियां हो जाती हैं ,अब क्या इसके लिए उन्हें फांसी दे दी जाए।
बलात्कार के आरोपियों के पक्ष में दिये गये बयान के बाद हुई किरकिरी के बाद भी मुलायम ने रेप पीड़िताओं के बारे में फिर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि था कि एक महिला का चार लोग रेप नहीं कर सकते हैं। रेप कोई एक व्यक्ति करता है लेकिन मुकदमा चार लोगों के खिलाफ करा दिया जाता है।













Click it and Unblock the Notifications