मुकेश सहनी मंत्री पद से होंगे बर्खास्त, भाजपा की शिकायत पर नीतीश कुमार ने लिया एक्शन

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष और पशु एवं मतस्य संसाधन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी पर भाजपा का विरोध करना भारी पड़ सकता है।

पटना, 27 मार्च। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष और पशु एवं मतस्य संसाधन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी पर भाजपा का विरोध करना भारी पड़ सकता है। जल्द ही उनकी मंत्रीमंडल से छुट्टी हो सकती है। खबरों की मानें तो भाजपा की शिकायत पर नीतीश कुमार ने मुकेश सहनी के मंत्रीमंडल से बर्खास्तगी के लिए राज्यपाल फागू चौहान से अनुशंसा कर दी है। राज्यपाल जल्द ही नीतीश कुमार की अनुशंसा पर फैसला लेंगे।

 Mukesh Sahani

साल 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन छोड़कर एनडीएम में शामिल होने वाले मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ 53 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि उन्हें इन चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद भी उनके तेवर ढीले नहीं हुए और उन्होंने बिहार में आगामी एमएलसी चुनाव में 13 में से 7 सीटों पर भाजपा के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए।

यह भी पढ़ें: गोवा: AAP में शामिल हुए खनन कार्यकर्ता पुति गांवकर, चुनावों में सीएम प्रमोद सावंत को देंगे सीधी टक्कर

यूपी में भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार उतारे जाने के बाद से ही भाजपा के नेता उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे, मगर मुकेश सहनी ने उनकी मांग को खारिज कर दिया। सहनी को भाजपा के कहने पर ही कैबिनेट में शामिल किया गया था। वह विधानसभा का चुनाव भी हार गए थे लेकिन भाजपा ने ही उन्हें विधान परिषद के लिए चुना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+