गोवा: AAP में शामिल हुए खनन कार्यकर्ता पुति गांवकर, चुनावों में सीएम प्रमोद सावंत को देंगे सीधी टक्कर
गोवा चुनाव के मद्देनजर खनन कार्यकर्ता पुति गांवकर आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप उन्हें प्रमोद सावंत के खिलाव चुनाव लड़ाएगी।
पणजी, 7 नवंबर। गोवा में अगले साल विधानसभा का चुनाव है। आम आदमी पार्टी ने गोवा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ऐसे लोगों को सामने लाना चाहती है जिन्होंने जनहित के मुद्दों को उठाकर स्थानीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल की है। उन्हीं में से एक हैं खनन कार्यकर्ता और ट्रेड यूनियन नेता पुति गांवकर, जिन्हें अरविंद केजरीवाल ने आज आम आदमी की सदस्यता दिलाई। ऐसा माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी पुति गांवकर को विधानसभा चुनावों में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के खिलाफ सांकेलिम निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारेगी। पुति गांवकर गोवा माइनिंग पीपुल्स फ्रंट के प्रमुख है और खनन क्षेत्र में काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की आवाज हैं।

आप सत्ता में आई तो 6 महीने में शुरू होगी माइनिंग
पुति गांवकर को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पुति जैसे नेताओं का साथ पार्टी को गोवा में मजबूती प्रदान करेगा। गांवकर ने हमारे साथ कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने मुझे बताया कि कैसे खदान पर निर्भर रहने वाले परिवारो के साथ अन्याय हो रहा है। मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि यदि आप सत्ता में आती है तो गांवकर की देखरेख में 6 महीनों के अंदर माइनिंग दोबारा शुरू की जाएगी। आगामी चुनावों के मद्देनजर दो दिन की गोवा यात्रा पर गए केजरीवाल ने कहा कि वह खदान पर निर्भर परिवारों से मिलेंगे और भूमि अधिकारों के लिए दशकों से लड़ रहे लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
यह भी पढ़ें: Video: खौलते तेल में हाथ डालकर ऐसे फ्राइड चिकन निकाल लेता है यह शख्स जैसे तेल नहीं ठंडा पानी हो
सभी पार्टियां चुनाव में गांवकर का समर्थन करें
उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को सांकेलिम निर्वाचन क्षेत्र से अपने उम्मीदवार वापस लेकर गांवकर का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की सबसे ईमानदार पार्टी है। यदि गोवा एक बार आप को मौका देता है तो गोवावासी हमेशा के लिए बीजेपी और कांग्रेस को भूल जाएंगे।
पिछले 10 सालों से माइनिंग का काम बंद
इस मौके पर गांवकर ने कहा कि मनोहर पार्रिकर के आदेश के बाद 2012 से राज्य में माइनिंग का क काम बंद है। गांवकर ने आगे कहा कि अगर बीजेपी सरकार ने पिछले 10 सालों में खनन शुरू नहीं किया है, तो क्या आपको लगता है कि वे अब शुरू करेंगे? उनके निहित स्वार्थ हैं। उन्होंने बताया कि आप की कानूनी टीम ने खनन को फिर से शुरू करने के तरीके खोजने की कोशिश शुरू कर दी है और उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं। पुति गांवकर ने हाल ही में गोवा राज्य नवनिर्माण अघाड़ी फोरम की घोषणा की थी जिसका उद्देश्य आगामी राज्य चुनावों में भाजपा को टक्कर देना है। गोवा चुनावों के मद्देनजर ममता बनर्जी, राहुल गांधी से लेकर कई बड़े नेता हाल फिलहाल में राज्य का दौरा कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications