फिर बिगड़ी लालू यादव की तबीयत, पत्नी और बेटे संग इलाज के लिए दिल्ली रवाना
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की आज तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वह पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी के संग इलाज के लिए दिल्ली रवाना हो गए।
पटना, 3 नवंबर। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की आज तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वह पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी के संग इलाज के लिए दिल्ली रवाना हो गए। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में लालू यादव ने कहा कि वह स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे हैं, इसलिए इलाज के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

बिहार उपचुनाव में आरजेडी को मिली करारी हार
विधानसभा की कुशेश्वरस्थान और तारापुर दोनों सीट आरजेडी के हाथ से फिसल गईं। चुनावों में मिली हार को भी लालू यादव की खराब सेहत का कारण बताया जा रहा है। लालू यादव के साथ उनकी बेटी मीसा और परिवार के कुल 12 सदस्य दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।
यह भी पढ़ें: नेपाल में भीख मांगती भारतीय लड़की की फर्राटेदार अंग्रेजी से इंप्रेस हुए अनुपम खेर, लड़की से किया ये वादा
इस बार नहीं चला लालू मैजिक
मालूम हो कि बिहार उपचुनाव में शिरकत करने लालू प्रसाद यादव 10 दिन पहले ही पटना पहुंचे थे, जहां उन्होंने चुनावी रैलियों को भी संबोधित किया। लेकिन दुर्भाग्यवश इस बार बिहार की जनता पर लालू स्टाइल का बिल्कुल भी जादू नहीं चला और 2 नवंबर को आए नतीजों में पार्टी को करारी हार मिली। हालांकि पार्टी को उम्मीद थी कि लालू के प्रचार का लोगों पर प्रभाव पड़ेगा और उसके दोनों प्रत्याशी अरुण कुमार शाह और गणेश भारती विजयी होंगे, लेकिन ऐसा हो न सका।
यह भी पढ़ें: नेपाल में भीख मांगती भारतीय लड़की की फर्राटेदार अंग्रेजी से इंप्रेस हुए अनुपम खेर, लड़की से किया ये वादा
चारा घोटाले के आरोपी लालू अब नहीं लड़ सकते चुनाव
लालू प्रसाद यादव जो 1990 के दशक में खुद मुख्यमंत्री रह चुके थे, चारा घोटाले में नाम आरोपी बनाए जाने के बाद उनकी जगह उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने ली। साल 2005 में सत्ता से बाहर होने से पहले राबड़ी देवी लगातार 8 सालों तक बिहार की मुख्यमंत्री रहीं। चारा घोटाला के कई मामलों में दोषी ठहराए गए प्रसाद अब खुद चुनाव लड़ने के अयोग्य हो गए हैं, हालांकि उनके छोटे बेटे और उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव को बार-बार राजद का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कहा जाता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications