नेपाल में भीख मांगती भारतीय लड़की की फर्राटेदार अंग्रेजी से इंप्रेस हुए अनुपम खेर, लड़की से किया ये वादा

अभिनेता अनुपम खेर ने आज अपने नाम के अनुरूप की सबसे उत्तम काम किया है, जिसको लेकर उनकी मीडिया में जमकर प्रशंसा हो रही है।

मुंबई, 3 नवंबर। दोस्तों क्या आप अनुपम का अर्थ जानते हैं। दरअसल अनुपम का अर्थ होता है श्रेष्ठ, सर्वोत्तम, सबसे उत्तम। आपको अनुपम का अर्थ बताने का उद्देश्य आपको हिंदी पढ़ाना कतई नहीं है। हमने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि अभिनेता अनुपम खेर ने आज अपने नाम के अनुरूप की सबसे उत्तम काम किया है, जिसको लेकर उनकी मीडिया में जमकर प्रशंसा हो रही है।

इंस्टाग्राम पर अनुपम ने शेयर की एक लड़की की वीडियो

इंस्टाग्राम पर अनुपम ने शेयर की एक लड़की की वीडियो

दरअसल अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लड़की की वीडियो शेयर की है। इस लड़की से उनकी मुलाकात नेपाल में हुई। अनुपम जब नेपाल गए तो यह लड़की वहां भीख मांग रही थी, लेकिन जब अभिनेता ने उससे बात की तो वह धुआंधार अंग्रेजी बोलने लगी। इस लड़की का नाम आरती है। अनुपम खेर की आरती से मुलाकात काठमांडु में एक मंदिर के बाहर हुई। वह मूल रूप से राजस्थान की है। उसने मुझसे कुछ पैसे मांगे और मेरे साथ एक फोटो खिंचाने की इच्छा जताई और उसके बाद उसने मुझसे फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करना शुरू कर दिया। मैं पढ़ाई के लिए उसकी रुचि देखकर चकित रह गया।

आरती ने मांगी अनुपम खेर से मदद

आरती ने मांगी अनुपम खेर से मदद

आरती अनुपम खेर से कहती हैं कि वह कभी स्कूल नहीं गई और यदि उसे स्कूल जाने का मौका मिले तो उसकी किस्मत बदल जाएगी। उसने अनुपम खेर से मदद मांगी। उसने कहा कि वह हमेशा लोगों से कहती हूं कि स्कूल जाने में मेरी मदद करें।

अनुपम ने किया आरती को स्कूल भेजने का वादा

अनुपम ने किया आरती को स्कूल भेजने का वादा

आरती की बातों से अनुपम खेर का दिल पिघल गया और उन्होंने उसी क्षण आरती से उन्हें स्कूल भेजने का वादा किया। उन्होंने आरती से उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का भी वादा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+