Khan Sir Wife AS Khan: खान सर की बेगम एएस खान कितनी खूबसूरत हैं? चेहरा देखने वाली इकलौती मेहमान ने क्या बताया
Khan Sir Wife AS Khan: पटना वाले खान सर की बेगम एएस खान कितनी खूबसूरत हैं? आखिर कैसी दिखती हैं? इस सवाल का जवाब रिसेप्शन पार्टी में मेहमान बनकर आईं नीतू सिंह (नीतू मैम) ने दिया है, क्योंकि खान सर के परिवार और रिश्तेदारों के अलावा नीतू मैम ही वह इकलौती मेहमान हैं, जिन्होंने खान सर की पत्नी को बिना घूंघट के करीब से देखा। बाकी सभी मेहमानों ने दुल्हन को सिर्फ घूंघट में ही देखा।
यह भी पढ़ें- क्या खान सर को पसंद करती थीं दिव्या मैम? स्टूडेंट बोले-दोनों को मॉल में देखा, शादी कब कर रहे हो?
दरअसल, खान सर ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान चुपचाप शादी करने के बाद 2 जून 2025 को पटना में एक रिसेप्शन पार्टी आयोजित की, जिसमें शिक्षा जगत से जुड़े कई नामचीन लोग शामिल हुए। इनमें 'फिजिक्स वाला' के अलख पांडेय, दिल्ली के केडी लाइव कोचिंग की जानी-मानी इंग्लिश टीचर नीतू मैम जैसे लोग भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Khan Sir ने लव मैरिज की या अरेंज, पत्नी AS Khan कैसी दिखती हैं, दहेज में क्या मिला? सबकुछ सामने आ गया
जब नीतू मैम नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने स्टेज पर पहुंचीं, तो उन्होंने पहले तो खान सर को आशीर्वाद दिया और घूंघट उठाकर दुल्हन एएस खान का चेहरा देखा। यह पल कैमरे में कैद हो गया और नीतू मैम द्वारा खान सर की पत्नी की 'मुंह दिखाई' का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Khan Sir Reception Party Video: खान सर रिसेप्शन पार्टी का वीडियो वायरल
यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, एक यूजर Mukesh Kumar Verma लिखते हैं- "नीतू मैम: तू दुल्हन को घूंघट क्यों करवाया है? मैं घूंघट हटा कर देखूंगी। खान सर: अरे मैम! पर्दे में ही रहने दीजिए।" यूजर्स यह मानकर अपनी-अपनी कल्पना से संभावित संवाद बना रहे हैं कि नीतू मैम और खान सर के बीच कुछ ऐसा मजेदार संवाद हुआ होगा।
नीतू मैम ने क्या कहा?
'यूपी तक' से बातचीत में नीतू मैम ने कहा कि "मैंने तो भाई, प्रॉपर दुल्हन को देखा है। पहले घूंघट उठाकर देखा, फिर मुंह दिखाई भी दिया। मैंने यह सब सामान्य रीति-रिवाज के तहत किया था। बाद में पता चला कि मैं इकलौती हूं, जिसने खान सर की वाइफ का चेहरा देखा। बाकी तो शायद किसी की हिम्मत ही नहीं हुई।"
खान सर की पत्नी कैसी दिखती हैं?
इस सवाल के जवाब में नीतू मैम कहती हैं कि "हमारी तरफ एक रस्म होती है जिसमें महिलाएं दुल्हन का घूंघट उठाकर चेहरा देखती हैं और फिर तोहफे के रूप में 'मुंह दिखाई' देती हैं। खान सर की बेगम बहुत सुंदर हैं। अरे! जब खान सर ने शादी की है, तो दुल्हन सुंदर तो होगी ही।"
शादी का कार्ड वाला वीडियो भी वायरल
इससे पहले भी नीतू मैम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे कक्षा में बच्चों को पढ़ाते हुए अचानक कहती हैं कि "अरे! खान सर के यहां से मैसेज आया है। उनकी शादी का कार्ड है। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान शादी कर ली है और 2 जून को रिसेप्शन पार्टी में बुलाया है।"

यह भी पढ़ें- खान सर की रिसेप्शन पार्टी के बीच ससुराल से वायरल हुई 'सब्जी वाली बारात', दोनों दुल्हनों का कनेक्शन सीवान से!
Who is AS Khan Wife of Khan Sir: सीवान की रहने वाली हैं एएस खान
खान सर का जन्म उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपाररानी गांव में वर्ष 1993 में हुआ था। वर्तमान में वे बिहार की राजधानी पटना में 'खान ग्लोबल स्टडीज (KGS)' नाम से कोचिंग संस्थान चलाते हैं। खान सर की शादी अप्रैल-मई 2025 के बीच हुई। उन्होंने अपनी क्लास में बताया था कि पहलगाम हमले और भारत-पाक तनाव के माहौल के बीच उन्होंने शादी कर ली थी। उनकी पत्नी एएस खान, बिहार के सीवान जिले के झगरहवा बर गांव की रहने वाली हैं।
यह भी पढ़ें- खान सर ने शादी के बाद दिल्ली में नीतू मैम को भेजा मैसेज, पढ़कर नहीं रोक पाईं हंसी, देखें वायरल VIDEO












Click it and Unblock the Notifications