Khan Sir ने लव मैरिज की या अरेंज, पत्नी AS Khan कैसी दिखती हैं, दहेज में क्या मिला? सबकुछ सामने आ गया
Khan Sir Love or Arranged Marriage: खान सर की पत्नी एएस खान की शादी के बाद अब उनकी पत्नी एएस खान भी पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखाई दी है। 2 जून 2025 की शाम को पटना में आयोजित रिसेप्शन पार्टी में खान सर के साथ उनकी पत्नी एएस खान लाल रंग का सुंदर कढ़ाईदार लहंगा और पारंपरिक घूंघट में नज़र आईं।

यह भी पढ़ें- खान सर ने शादी के बाद दिल्ली में नीतू मैम को भेजा मैसेज, पढ़कर नहीं रोक पाईं हंसी, देखें वायरल VIDEO
एएस खान सिवान की रहने वालीं
खान सर मूलरूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं जबकि खान सर की पत्नी एएस खान बिहार के सीवान जिले के झगरहवा बर की रहने वाली है। खान सर का ननिहाल भी सीवान में ही है। एएस खान की ICSE बोर्ड से स्कूली शिक्षा पूरी की। फिर उच्च शिक्षा हासिल की।

देश के सबसे चर्चित शिक्षकों में शामिल खान सर ने गुपचुप शादी कर ली। बिहार के पटना में स्थित अपने कोचिंग सेंटर खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) में पढ़ाते हुए उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से मजाकिया अंदाज़ में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय वे शादी के बंधन में बंध गए।

अब सोशल मीडिया पर ये सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या खान सर ने लव मैरिज की है या अरेंज मैरिज? दहेज में उन्हें क्या-क्या मिला? और उनकी पत्नी AS खान आखिर कौन हैं और कैसी दिखती हैं? इन सारे सवालों के जवाब भी खान ने खुद दिए हैं।

वीडियो में किया ऐलान, शादी से जुड़े सभी सवालों के दिए जवाब
दरअसल, 26 मई 2025 को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें खान सर अपनी कोचिंग क्लास में पढ़ाते हुए खुद अपनी शादी, रिसेप्शन और विशेष भोज की तारीख की घोषणा करते नजर आए। इस दौरान छात्रों ने भी उनसे शादी से जुड़े सवाल पूछे, जिनका जवाब उन्होंने अपने खास मजाकिया अंदाज में दिया।

Khan Sir wife AS Khan: खान सर की पत्नी एएस खान कैसी दिखती हैं?
हल्के-फुल्के अंदाज में पढ़ाने के लिए मशहूर खान सर जब अपनी शादी की घोषणा कर रहे थे, तो छात्रों ने उनसे पत्नी की फोटो दिखाने की जिद कर दी। इस पर उन्होंने खुद बोर्ड पर हाथ से एक तस्वीर बनाई और हंसते हुए बोले-"वो ऐसी दिखती हैं।" बता दें कि खान सर की पत्नी का नाम AS खान बताया जा रहा है।
शादी में खान सर को दहेज में क्या मिला?
कोचिंग क्लास के दौरान ही खान सर से जब पूछा गया कि उन्हें शादी में दहेज में क्या-क्या मिला? उन्होंने कहा कि
हमें पांच प्राचीन चीजें मिली हैं। ये सब एक पुरानी परंपरा के तहत मिला है। वैसे हम दहेज के सख्त खिलाफ हैं।
1. मिट्टी की सुराही
2. मिट्टी का घड़ा
3. हाथ से चलाने वाला देसी पंखा
4. जानिमाज़ (नमाज़ पढ़ने की चटाई)
5. कुरान शरीफ
Posted by education_teacher_no1 on Monday, May 26, 2025
खान सर ने लव मैरिज की है या अरेंज मैरिज?
जब छात्रों को यह पता चला कि खान सर की शादी हो गई है, तो सवालों की बौछार लग गई। एक छात्र ने पूछ ही लिया: "सर, आपने लव मैरिज की है?" इस पर खान सर ने हंसते हुए जवाब दिया कि "हम लव मैरिज करने वाले आदमी हैं? तुम्हें लगता है मेरे जैसा आदमी लव मैरिज कर सकता है?" उनके इस जवाब से यह स्पष्ट हो गया कि यह एक अरेंज मैरिज ही है।
Khan sir Wedding Reception: खान सर की शादी का रिसेप्शन और भोज कहां?
शादी के बाद खान सर अपने छात्रों और शुभचिंतकों के लिए रिसेप्शन पार्टी और विशेष भोज रखा। रिसेप्शन पार्टी 2 जून 2025 को शाम 7 बजे से 11 बजे तक पनाश बैंक्वेट्स, सगुना मोड़, दानापुर, पटना, बिहार में हुई है। छात्रों के लिए विशेष भोज 6 जून 2025 है।
दस हजार छात्रों को भोज पर बुलाया
मीडिया से बातचीत में खान सर ने बताया कि उन्होंने भोज के लिए 10,000 छात्रों को निमंत्रण दिया है। हालांकि उन्होंने ये भी जोड़ा कि "सभी 10,000 छात्रों को एक साथ एक ही दिन में नहीं खिला सकते। इसलिए हर बार 4,000 से 4,500 छात्रों के ग्रुप में भोज आयोजित करेंगे।"
यह भी पढ़ें- Khan Sir Marriage: क्या खान सर ने ऑपरेशन सिंदूर के साए में रचाई शादी, रिसेप्शन का कार्ड वायरल, दुल्हन कौन?












Click it and Unblock the Notifications