खान सर की रिसेप्शन पार्टी के बीच ससुराल से वायरल हुई 'सब्जी वाली बारात', दोनों दुल्हनों का कनेक्शन सीवान से!
Sabji Wali Baraat Bihar: बिहार इन दिनों दो शादियों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। एक तरफ हैं मशहूर शिक्षाविद खान सर, जिन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' के नाम से गुपचुप शादी कर ली और 2 जून को रिसेप्शन पार्टी दी, जिसमें खान सर की पत्नी एएस खान की पहली झलक सामने आई। वहीं दूसरी ओर, आम युवक संजीत कुमार की शादी भी इंटरनेट पर वायरल है, लेकिन वजह कुछ अलग है-उनकी बारात की गाड़ी फूलों से नहीं, हरी सब्जियों से सजी हुई थी।
दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों शादियों का कनेक्शन बिहार के सीवान जिले से जुड़ता है। खान सर का ससुराल सीवान में है। उनकी पत्नी एएस खान सीवान जिले के झगरहवा बर से ताल्लुक रखती हैं, और संजीत की दुल्हन रेशमी भी सीवान के जोगापुर (कोठी) की रहने वाली हैं। एक शादी का स्टाइल गुप्त और गंभीर था, तो दूसरी पूरी तरह देसी अंदाज़ और क्रिएटिविटी से भरपूर।

यह भी पढ़ें- Khan Sir ने लव मैरिज की या अरेंज, पत्नी AS Khan कैसी दिखती हैं, दहेज में क्या मिला? सबकुछ सामने आ गया
संजीत छपरा जिले के गोपुर गांव के रहने वाले हैं। उनकी शादी 28 मई 2025 को हुई थी। बारात जब दुल्हन को लेने सीवान पहुंची, तो लोगों की नजरें दूल्हे की कार पर टिक गईं। कार को फूलों की जगह टमाटर, भिंडी, बैंगन, नेनुआ, मिर्च, करेला और धनिया पत्तियों से सजाया गया था। देखने में यह गाड़ी किसी 'चलती-फिरती सब्जी मंडी' जैसी लग रही थी।

जैसे ही इस अनोखी बारात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। किसी ने लिखा - "अब हेल्दी मैरिज भी जरूरी है", तो किसी ने कहा - "ये शादी नहीं, न्यूट्रिशनल इवेंट था!" कई यूजर्स ने इस शादी को खान सर के रिसेप्शन से जोड़ते हुए लिखा - "सीवान अब सिर्फ शिक्षा का नहीं, शादी ट्रेंड का भी सेंटर बन गया है।"

फूलों की जगह सब्जियों से सजी यह बारात लोगों को न सिर्फ हंसी दे रही है, बल्कि यह एक इको-फ्रेंडली और इनोवेटिव ट्रेंड की ओर भी इशारा कर रही है। सोशल मीडिया पर यह शादी अब 'सब्जी वाली शादी' के नाम से मशहूर हो गई है।

खान सर ने शादी में अपनाया तेजस्वी यादव मॉडल
खान सर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गुपचुप शादी रचाकर अपनी कोचिंग क्लास में इसका खुलासा किया और 2 जून 2025 को रिसेप्शन पार्टी की जानकारी दी। सोमवार शाम को पटना में रिसेप्शन पार्टी में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी शिरकत की थी।

तेजस्वी यादव से बातचीत में खान सर ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा था तब आपके ही मॉडल से शादी रचा ली। चुपचाप से शादी करके बाद में बताना। महज 12-13 लोगों की मौजूदगी में शादी की है। आपका ही मॉडल कॉपी कर लिया।'

बता दें कि खान सर और एएस खान ने अरेंज मैरिज की है। शादी में दहेज के नाम पर खान सर ने पांच परम्परागत चीजें 1. मिट्टी की सुराही 2. मिट्टी का घड़ा 3. हाथ से चलाने वाला देसी पंखा 4. जानिमाज़ (नमाज़ पढ़ने की चटाई) 5. कुरान शरीफ ली है।

यह भी पढ़ें- Video: रिसेप्शन में पहुंचे अलख पांडेय को खान सर ने हाथ पकड़ के क्यों खिंचा? कैमरे में कैद हुआ फनी मोमेंट
यह भी पढ़ें- Khan Sir के रिसेप्शन की तस्वीरों ने मचाया बवाल! सोशल मीडिया पर क्यों हो रहे हैं ट्रोल? क्या है मामला












Click it and Unblock the Notifications