खान सर ने शादी के बाद दिल्ली में नीतू मैम को भेजा मैसेज, पढ़कर नहीं रोक पाईं हंसी, देखें वायरल VIDEO
Khan Sir Wedding Card: बिहार के पटना में 'खान ग्लोबल स्टडीज (KGS)' नाम से कोचिंग सेंटर चलाने वाले खान सर और दिल्ली में 'KD Live' चलाने वालीं नीतू सिंह मैम के बीच यूं तो कोई सीधा संबंध नहीं है, लेकिन खान सर की 'गुपचुप शादी' के बाद नीतू मैम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, शादी के बाद अब खान सर अपने रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गए हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच चुपचाप शादी रचाने वाले खान सर अब सार्वजनिक रूप से रिसेप्शन पार्टी और विशेष भोज का आयोजन करने जा रहे हैं। सवाल यह उठ रहा था कि क्या इस पार्टी में शिक्षा जगत की बड़ी हस्तियों को भी न्योता भेजा गया है? इसका जवाब शायद नीतू मैम के वायरल वीडियो से मिल जाता है।

यह भी पढ़ें- Khan Sir ने लव मैरिज की या अरेंज, पत्नी AS Khan कैसी दिखती हैं, दहेज में क्या मिला? सबकुछ सामने आ गया
khan Sir Reception Guest List "ये तो खान सर के यहां से मैसेज है..."
वायरल वीडियो नीतू मैम के कोचिंग क्लास के दौरान का है। वह छात्रों को पढ़ा रही थीं कि तभी मोबाइल उठाकर कहती हैं, "ये तो खान सर के यहां से मैसेज आ गया मेरे पास... ओह! अच्छा कार्ड आया है। शादी है 2 जून को। अरे वाह!"
Khan Sir Ka Kya Message Aya 😲
Posted by Neetu Mam Ki English on Wednesday, May 28, 2025
यह भी पढ़ें- Khan Sir Marriage: क्या खान सर ने ऑपरेशन सिंदूर के साए में रचाई शादी, रिसेप्शन का कार्ड वायरल, दुल्हन कौन?
नीतू मैम भी रह गईं शॉक्ड
वीडियो में जब उन्हें जानकारी मिलती है कि शादी पहले ही हो चुकी है और 2 जून को तो केवल रिसेप्शन है, तो वह कहती हैं- "अच्छा! दो जून को रिसेप्शन है... शादी हो गई क्या? इंडिया-पाकिस्तान की लड़ाई के बीच ही शादी कर ली?" रिसेप्शन कार्ड देखकर नीतू मैम शॉक्ड रह जाती हैं और फिर खुद को हंसने से रोक नहीं पातीं।

Khan Sir Reception Card: 2 जून को रिसेप्शन, 6 जून को विशेष भोज
26 मई को अपनी क्लास में खान सर ने बताया था कि उन्होंने भारत-पाक तनाव के माहौल में शादी कर ली है। अब 2 जून को पटना में रिसेप्शन होगा, और 6 जून को छात्रों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। बाद में एक वीडियो में खान सर ने बताया कि इस भोज में 10 हजार छात्रों को आमंत्रित किया गया है। ऐसे में सबको एक साथ खिलाना संभव नहीं, इसलिए चार-चार हजार के समूह में भोज करवाया जाएगा।
Khan Sir Wife As Khan Photo: खान सर की पत्नी का नाम एएस खान
खान सर ने खुद को दहेज प्रथा का विरोधी बताते हुए कहा कि उन्होंने शादी में दहेज के नाम पर सिर्फ 5 पारंपरिक वस्तुएं लीं: मिट्टी की सुराही, मिट्टी का घड़ा, हाथ से चलने वाला देसी पंखा, जानिमाज़ (नमाज़ की चटाई), और कुरान शरीफ। उनकी पत्नी का नाम एएस खान है और दोनों की शादी अरेंज मैरिज थी। खान सर ने क्लास में बोर्ड पर पत्नी एएस खान की तस्वीर भी बनाकर दिखाई थी।

Who is Neetu Maam: नीतू मैम कौन हैं?
नीतू सिंह दिल्ली में SSC की तैयारी कराने वाली 'KD Live' कोचिंग की संस्थापक हैं। खान सर की तरह ही वह भी अपने छात्रों के बीच 'नीतू मैम' के नाम से लोकप्रिय हैं। वह एक अंग्रेजी शिक्षिका होने के साथ-साथ एंटरप्रेन्योर और लेखिका भी हैं। मूल रूप से झारखंड के गिरिडीह से ताल्लुक रखती हैं और वर्तमान में दिल्ली में रहती हैं।

नीतू मैम ने कम उम्र में अपने पिता किशोर देव (KD) को खो दिया था। विवाह के बाद पति से भी अलग होना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। साल 2015 में उन्होंने दिल्ली के मुखर्जी नगर में 'KD Campus' कोचिंग संस्थान की शुरुआत की, जो आज हज़ारों छात्रों की उम्मीद बन चुका है। नीतू मैम की संघर्ष व सफलता की पूरी कहानी यहां क्लिक करके पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications