क्‍या खान सर को पसंद करती थीं दिव्‍या मैम? स्‍टूडेंट बोले-दोनों को मॉल में देखा, शादी कब कर रहे हो?

Khan Sir Divya Maam Viral Video: देश के चर्चित शिक्षक खान सर ने बिहार के सीवान की रहने वालीं एएस खान से शादी कर ली है। पटना में 2 जून 2025 को नवविवाहित जोड़े ने एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया, जिसमें शिक्षा जगत की कई नामी हस्तियों ने शिरकत की। इस बीच सोशल मीडिया पर एक और नाम तेजी से ट्रेंड करने लगा-दिव्या मैम। ये वही शिक्षिका हैं, जिनके छात्र लंबे समय से खान सर से उनकी शादी की बातें करते रहे हैं। अब जबकि खान सर ने एएस खान से शादी कर ली है, सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार मीम्स और पुराने वीडियो शेयर कर रहे हैं।

दिव्या मैम का सपना कोई और ले गया

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का दावा है कि दिव्या मैम, जिनका असली नाम दिव्या त्रिपाठी है, खुद भी खान सर को पसंद करती थीं। ऐसे में अब जब खान सर ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली, तो लोग कह रहे हैं, "दिव्या मैम का सपना कोई और ले गया।" कुछ यूजर्स मजाक में यह भी लिख रहे हैं कि "खान सर को दिव्या मैम का प्रस्ताव स्वीकार कर लेना चाहिए था।"

Khan Sir Divya Maam Viral Video

यह भी पढ़ें- Khan sir Wife AS Khan: खान सर की वाइफ एएस खान कितनी खूबसूरत हैं? चेहरा देखने वाली इकलौती मेहमान ने क्‍या बताया

कौन हैं दिव्या मैम?

दिव्या मैम का असली नाम दिव्या त्रिपाठी है। वे पेशे से टीचर, एडवोकेट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिव्या त्रिपाठी का जन्म 26 जुलाई 1996 को कोलकाता में हुआ था। वे अभी अविवाहित हैं और देशभर में ऑनलाइन पढ़ाने के लिए जानी जाती हैं।

Khan Sir Divya Maam Viral Video

उनके फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार, वे कोलकाता हाईकोर्ट में वकील हैं और Wifistudy, Unacademy, और ICICI Bank जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ काम कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उन्होंने Unacademy की टीशर्ट पहने हुए एक तस्वीर भी लगाई हुई है, जिससे उनके एजुकेशन इंडस्ट्री से जुड़ाव की पुष्टि होती है।

यह भी पढ़ें- खान सर ने शादी के बाद दिल्‍ली में नीतू मैम को भेजा मैसेज, पढ़कर नहीं रोक पाईं हंसी, देखें वायरल VIDEO

कमेंट पढ़ती थीं लाइव क्लास में, कभी-कभी देती थीं मजेदार जवाब

ऑनलाइन कोचिंग के दौरान दिव्या मैम को अक्सर स्टूडेंट्स के मजेदार कमेंट्स मिलते थे, जो उनकी खूबसूरती, पर्सनल लाइफ और खान सर से जुड़े होते थे। कई बार दिव्या मैम इन कमेंट्स को पढ़कर सुनाती थीं और हल्के-फुल्के अंदाज़ में जवाब भी देती थीं। उनके ये क्लिप्स अब फिर से वायरल हो रहे हैं, खासकर खान सर की शादी के बाद।

वायरल वीडियो नंबर 1 - "खान सर के साथ मॉल में देखा"

इस वीडियो में दिव्या मैम एक छात्र का कमेंट पढ़ती हैं: "मैम मैंने आपको और खान सर को मॉल में साथ देखा था।" इस पर दिव्या मैम मुस्कराते हुए कहती हैं, "सुनो! मार खाओगे। कान के नीचे चपेड़ खाके। हम हैं गुरुग्राम में। खान सर रहते हैं। बिहार पटना में। समझे"

वायरल वीडियो नंबर 2 - "खान सर आपके नंबर मांग रहे हैं"

एक अन्य वीडियो में दिव्या मैम एक और छात्र का कमेंट पढ़ती हैं: "मैम हमारे खान सर आपके लिए बेस्‍ट रहेंगे। आपके नंबर मांग रहे थे।" इस पर वे हँसते हुए कहती हैं: "अच्छा! आप लोग बहुत स्‍मार्ट हो ना। स्‍मार्टनेस की भी एक हद होती है।"

यह भी पढ़ें- खान सर की रिसेप्शन पार्टी के बीच ससुराल से वायरल हुई 'सब्जी वाली बारात', दोनों दुल्हनों का कनेक्शन सीवान से!

वायरल वीडियो नंबर 3 - "खान सर से शादी कब कर रही हो?"

यह वीडियो दिव्या मैम ने खुद शूट किया था। इसमें वे बारिश में फंसी हुई हैं और बताती हैं कि एक महिला ने उन्हें पहचान लिया और कहा: "आप दिव्या मैम हैं ना? हम आपके बहुत बड़े फैन हैं। बताइए, आप खान सर से शादी कब कर रही हैं?"

अब क्यों वायरल हो रही हैं दिव्या मैम?

दरअसल, ऑनलाइन एजुकेशन जगत में दिव्या मैम और खान सर दोनों बड़े नाम हैं। जब छात्र-छात्राएं दोनों को एक-दूसरे से जोड़ने लगे तो दिव्या मैम ने उसे कभी गंभीरता से नहीं लिया, बल्कि हास्य में जवाब दिया। लेकिन अब जब खान सर ने एएस खान से शादी कर ली है, तो लोगों को उन पुराने वीडियो की याद आ गई और अब वे फिर से शेयर किए जा रहे हैं, जिससे दिव्या मैम अचानक से ट्रेंड में आ गई हैं।

यह भी पढ़ें- Khan Sir ने लव मैरिज की या अरेंज, पत्नी AS Khan कैसी दिखती हैं, दहेज में क्या मिला? सबकुछ सामने आ गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+