Sreejith Ravi को POCSO मामले में एक साल की जेल, 50 हजार रुपए जुर्माना, छोटे बच्चे को दिखाया था प्राइवेट पार्ट

Sreejith Ravi: मलयालम अभिनेता श्रीजीत रवि को नाबालिग बच्चों से जुड़े मामले में अदालत ने एक साल जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। ये मामला साल 2022 की एक कथित घटना से जुड़ा है, जिसमें एक्टर पर स्कूल से लौट रहे बच्चों के सामने अश्लील हरकत करने और उन्हें धमकाने का आरोप लगा था। हालांकि सजा सुनाए जाने के बाद श्रीजीत ने फैसले को केरल हाईकोर्ट में चुनौती देने की इच्छा जताई है, जिसके चलते अदालत ने उनकी सजा पर एक महीने के लिए रोक लगा दी है।

POCSO मामले में दोषी ठहराए गए श्रीजीत रवि
इस मामले की सुनवाई त्रिशूर की फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई। अदालत ने श्रीजीत रवि को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 509 और POCSO एक्ट की धारा 11(i) के तहत दोषी पाया। इसके बाद उन्हें एक साल की कैद और 50 हजार रुपये आर्थिक दंड की सजा सुनाई गई। फैसले के साथ ही अदालत ने एक्टर को अपील दाखिल करने के लिए समय दिया ताकि वह ऊपरी अदालत में इस सजा को चुनौती दे सकें।

Sreejith Ravi

एक महीने तक सजा पर रोक, बॉन्ड पर मिली जमानत

सजा सुनाए जाने के बाद श्रीजीत रवि ने अदालत से केरल हाईकोर्ट में अपील करने के लिए मोहलत मांगी। उनकी अपील पर विचार करते हुए कोर्ट ने एक महीने के लिए सजा को स्थगित कर दिया। अदालत ने उन्हें 50 हजार रुपये के बॉन्ड और दो जमानतदारों की शर्त पर राहत दी है। साथ ही उन्हें आगामी 23 दिसंबर 2026 को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है। यदि वह जुर्माने की राशि जमा नहीं करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त एक महीने की जेल काटनी पड़ सकती है।

4 जुलाई 2022 को हुई थी कथित घटना

ये पूरा मामला 4 जुलाई 2022 का है। शिकायत के मुताबिक कुछ बच्चे स्कूल से लौटकर अपने अपार्टमेंट परिसर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान श्रीजीत रवि पर बच्चों के सामने अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने और उन्हें धमकाने का आरोप लगा था। इस घटना के बाद एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई और मामले ने कानूनी रूप ले लिया। इसके बाद पुलिस कार्रवाई और अदालत में मुकदमे की प्रक्रिया शुरू हुई।

पहले भी कोर्ट में खारिज हो चुकी है याचिका

-मामले की सुनवाई के दौरान श्रीजीत रवि ने साल 2022 में ट्रायल कोर्ट में डिस्चार्ज याचिका दाखिल की थी। इस याचिका के जरिए उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे मुकदमे से राहत पाने और कार्यवाही खत्म करने की मांग की थी। हालांकि, अदालत ने उनकी मांग को स्वीकार नहीं किया।

-इसके बाद उन्होंने ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ केरल हाईकोर्ट का रुख किया। शुरुआत में उनकी अपील स्वीकार की गई लेकिन बाद में हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद निचली अदालत में मुकदमे की सुनवाई जारी रही और आखिरकार फैसला सुनाया गया।

सुनवाई के दौरान 21 गवाहों के बयान दर्ज

अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कुल 21 गवाह पेश किए। इन गवाहों के बयान और मुकदमे में सामने आए तथ्यों के आधार पर अदालत ने एक्टर को दोषी ठहराया और सजा सुनाई।

कौन हैं श्रीजीत रवि?

50 साल के श्रीजीत रवि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। वह दिग्गज एक्टर टीजी रवि के बेटे हैं और लंबे समय से फिल्मों में सक्रिय हैं। श्रीजीत ने साल 2005 से अपने अभिनय करियर में फिल्मों के जरिए पहचान बनाई। वह मलयालम फिल्मों के अलावा तमिल सिनेमा में भी काम कर चुके हैं और कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+