OM Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में धनुष-ममूटी की 'ओम' को लगा झटका, चौथे दिन की कमाई में गिरावट
OM Box Office Collection Day 4: धनुष, ममूटी और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'ओम' ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की थी। रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत पकड़ देखने को मिली। हालांकि वीकेंड खत्म होते ही फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। रिलीज के चौथे दिन यानी 23 नवंबर 2026 (सोमवार) यानी को फिल्म का कलेक्शन काफी नीचे आ गया लेकिन इसके बावजूद वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में इसने धनुष की पिछली फिल्म 'कुबेरा' को पीछे छोड़ दिया है।
धनुष और ममूटी की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीता
राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी 'ओम' को लेकर दर्शकों में पहले से काफी उत्सुकता थी। धनुष और ममूटी का पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आना फिल्म के लिए बड़ा आकर्षण रहा। अब फिल्म के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि 'ओम' ने पहले सोमवार को कितनी कमाई की और चार दिनों में इसका कारोबार कहां पहुंचा।

'ओम' ने चौथे दिन कितने करोड़ कमाए?
-'ओम' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शानदार शुरुआत करते हुए 18.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट आई और फिल्म ने 15.75 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने थोड़ी रिकवरी करते हुए 15.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि सोमवार को भारत में 6.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार की तुलना में फिल्म की कमाई में करीब 61 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
-फिल्म के भाषा संस्करणों की बात करें तो तमिल में 4.10 करोड़ रुपये, तेलुगू में 1.75 करोड़ रुपये और हिंदी में 35 लाख रुपये की कमाई हुई। 23 नवंबर 2026 (सोमवार) के आंकड़ों के बाद फिल्म का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 64.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
4 दिनों में 93 करोड़ के पार पहुंची वर्ल्डवाइड कमाई
-भले ही भारत में पहले सोमवार को फिल्म की कमाई धीमी पड़ गई हो लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके प्रदर्शन ने कुल कारोबार को मजबूती दी है। 'ओम' ने विदेशों में अब तक 28.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। सोमवार को ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने करीब 1.50 करोड़ रुपये कमाए।
-भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 93.40 करोड़ रुपये हो गया है। इस आंकड़े के साथ फिल्म रिलीज के महज चार दिनों में 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी मजबूत पकड़ बनाए रखती है और कितनी जल्दी यह आंकड़ा पार करती है।
धनुष की 'कुबेरा' को भी पछाड़ा
-'ओम' की कमाई की तुलना धनुष की पिछली फिल्म 'कुबेरा' से भी की जा रही है। धनुष की 'कुबेरा' ने रिलीज के चौथे दिन यानी 23 जून 2025 (सोमवार) को भारत में 6.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म का चार दिनों का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 87.59 करोड़ रुपये रहा था।
-इसके मुकाबले 'ओम' ने चार दिनों में 93.40 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉ कारोबार कर लिया है। इस तरह शुरुआती चार दिनों की वैश्विक कमाई के मामले में 'ओम' धनुष की 'कुबेरा' से आगे निकल गई है। हालांकि दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की तुलना करते समय रिलीज के समय, बाजार और टिकट बिक्री जैसे पहलुओं को भी ध्यान में रखना जरूरी है।
क्या है 'ओम' की कहानी और कौन-कौन है स्टारकास्ट?
-'ओम' को राजकुमार पेरियासामी ने लिखा और निर्देशित किया है। इससे पहले वह 'अमरन' जैसी सफल फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म में धनुष पलानीवेल नाम के एक अंडरकवर ऑपरेटिव की भूमिका निभा रहे हैं, जो कानून लागू करने वाली एजेंसियों और एक खतरनाक आपराधिक नेटवर्क के बीच फंसा हुआ है।
-ममूटी फिल्म में बर्मा कार्तिकेयन के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि साई पल्लवी नित्या रेड्डी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में श्रीलीला और नसीरुद्दीन शाह भी अहम किरदारों में हैं। एक्शन, अपराध, रोमांच और दमदार कलाकारों से सजी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। अब फिल्म की कमाई में सोमवार को आई गिरावट के बाद मंगलवार और आने वाले दिनों का प्रदर्शन इसके बॉक्स ऑफिस सफर के लिए काफी अहम रहने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications
