सुपरस्टार शाहरूख खान ने दिया धोखा, जानिये कहां और किसे, मुकदमा दर्ज
पटना (मुकुन्द सिंह)। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के खिलाफ बिहार के पूर्णिया जिले में एक कंपनी से मिलकर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला पूर्णिया जिले के सीजीएम कोर्ट में दर्ज कराया गया है।

दर्ज कराये गए मामले में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के ऊपर आरोप लगाया गया है कि वह अपने आपको एक कंपनी के ब्रांड एंबेस्डर बताते हुए प्रयाग ग्रुप कंपनी के कर्मचारी को ज्यादा से ज्यादा पैसा कंपनी में जमा करने के लिए प्रोत्साहित करने का काम किया है। शाहरुख खान की कार पर अहमदाबाद में हमला, लगे 'हाय-हाय' के नारे
इस मामले में IPC की धरा के 406, 420, 467, 468, 471, 472 एवं 120 बी के तहत शाहरुख खान के अलावा कंपनी के मुख्य प्रबंधक निदेशक समेत प्रबंध निदेशक और प्रबंधक को आरोपी बनाया गया है।
आपको बताते चलें कि 25 अप्रैल 2012 को प्रयाग ग्रुप ने मीरानपुर फिल्म सिटी में शाहरुख खान सहित दूसरे फिल्मी कलाकारों के साथ एक प्रोग्राम किया था।
जिसमें फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने खुद को इस कंपनी का ब्रांड अंबेसडर बताते हुए कंपनी में ज्यादा से ज्यादा पैसे इन्वेस्ट करने के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ पुरा भरोसा दिलवाया था कि इस कंपनी में पैसा इन्वेस्ट करने से आपका पैसा न केवल सुरक्षित रहेगा बल्कि आपको ज्यादा फायदा भी मिलेगा।
शाहरुख खान के द्वारा ऐसा कहे जाने के बाद कंपनी के वर्कर्स ने उत्साहित होकर करोड रुपए प्रयाग ग्रुप मे लगा दिए थे। वहीं जब कंपनी के खाते में 5 से 6 सौ करोड़ रुपया जमा हो गया तो कंपनी रातों रात अपनी ब्रांच बंद कर फरार हो गई। जिसे देखते हुए कंपनी में पैसा जमा करने वाले वर्कर्स काफी परेशान हो गए। और प्रयाग ग्रुप के विभिन्न पदाधिकारियों को आवेदन के साथ-साथ पैसा दिलाने की मांग करने लगे।
लेकिन जब उन्हें पता चला कि प्रयाग ग्रुप नाम की कंपनी के डायरेक्टर वासुदेव बगीची ने लोगों से पैसा ऐंठने के लिए शाहरुख खान और अन्य फिल्मी कलाकारों के साथ प्रोग्राम किया था। तब जाकर कंपनी में पैसे इन्वेस्ट करने वाले लोगों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और फिल्म अभिनेता शाहरुख खान सहित कंपनी के मैनेजमेंट अधिकारियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications