शाहरुख खान की कार पर अहमदाबाद में हमला, लगे 'हाय-हाय' के नारे
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में कुछ अज्ञात हमलावरों ने शाहरुख खान की कार पर पथराव किया। कपड़े से मुंह बांधकर होटल के बाहर आए हमलावरों ने शाहरुख हाय-हाय का नारा भी लगाया और बाइक पर सवार होकर वहां से चले गये। घटना आज सुबह तड़के 5 बजे की है।

हालांकि शाहरुख उस वक्त कार में नहीं थी। कार होटल के गेट के अंदर खड़ी थी और बाईक से आए हमलावरों ने गेट के बाहर से ही पत्थर फेंका। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले रईस की शूटिंग के दौरान गुजरात के भुज में शाहरुख को विरोध का सामना करना पड़ा था। 3 फरवरी को भुज की खारी नदी किनारे शूटिंग होनी थी, जो कैंसल कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications