बिहार: CM नीतीश कुमार ने क्यों नहीं की थप्पड़ मारने वाले युवक पर कार्रवाई, कौन है वह ?
बिहार में सियासी ड्रामा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को थप्पड़ मारने की कोशिश का मुद्दा सुर्खियों में है।
पटना, 28 मार्च 2022। बिहार में सियासी ड्रामा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को थप्पड़ मारने की कोशिश का मुद्दा सुर्खियों में है। इस पर लोगों की सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं कि आखिर सीएम की सिक्योरिटी ने युवक को मुख्यमंत्री के पास पहुंचने क्यों दिया। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि सीएम के ख़िलाफ़ लोगों में गुस्सा है यह उसी का नतीजा है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि जब राज्य में सीएम सुरक्षित नहीं है तो जनता कहां से सुरक्षित होगी ? ग़ौरतलब है की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने थप्पड़ मारने की कोशिश करने वाले युवक पर कार्रवाई नहीं करने की अपील की है।

मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे CM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर के गंगा नदी के किनारे पंडित शीलभद्र याजी महान स्वतंत्रता सेनानी के मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। सीएम नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हाथ बढ़ाया वैसे ही एक युवक सुरक्षा खेमा को तोड़ते हुए उनके क़रीब पहुंच गया और उनपर हमला करने की कोशिश करने लगा। लेकिन कामयाब नहीं हो पाया, युवक ने नीतीश कुमार को छुआ ही था कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद से ही सियासी गलियारों में यह चर्चाएं होने लगी की सीएम को युवक ने थप्पड़ मार दिया, लेकिन वीडियो में आप देखेंगे कि युवक ने सिर्फ़ सीएम को छुआ ही थी। हाथ चलाने की कोशिश कर रहा था लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

मुख्यमंत्री ने क्यों नहीं की कार्रवाई ?
मुख्यंमत्री की सुरक्षा में चूक का मामला सुर्खियों में बना हुआ है, इसी बीच ख़बर आ रह है कि सीएम नीतीश पर हमला करने वाले युवक का नाम शंकर कुमार वर्मा उर्फ़ छोटू है। 32 वर्षीय छोटे के पिता का नाम श्याम सुन्दर वर्मा है। वह अबू मोहम्मदपुर, (बख्तियारपुर नगर परिषद का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच और बातचीत के दौरान पत चला कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। कुछ साल पहले भी वह छत से कूद गया था। आत्महत्या की भी कोशिश कर चुका है। ग़ौरतलब है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच कर रही है। इसी कड़ी में सीएम नीतीश पुलिस से अपील की है कि वो हिरासत में लिए गए युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई ना करें। उसकी परेशानी को समझकर निदान करें। इसके साथ ही उसके इलाज में ज़रूरी मदद देने का निर्देश भी दिया है।

नीतीश कुमार पर पहले भी हो चुका है हमला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन पर हमला करने वाले युवक के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। पुलिस वाले युवक की परेशानियों को समझकर उसका हल निकालेंगे। इसके साथ ही युवक के चिकित्सा में ज़रूरी सहयोग भी बिहार सरकार की तरफ़ से किया जाएगा। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पहले भी हमला हो चुका है। 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम नीतीश कुमार मधुबनी के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब रैली को संबोधित कर रहे थे तो असामाजिक तत्वों ने उनपर प्याज और पत्थर का टुकड़ा फेंक दिया था।
ये भी पढ़ें: सियासी घमासान के बीच 'भाजपा के चाणक्य’ शाह आ रहे हैं बिहार, अटकलों का बाज़ार गर्म












Click it and Unblock the Notifications