सियासी घमासान के बीच ‘भाजपा के चाणक्य’ शाह आ रहे हैं बिहार, अटकलों का बाज़ार गर्म
भारतीय जनता पार्टी की तरफ़ से देश भर में स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के जन्मस्थली पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा
पटना, 26 मार्च 2022। बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार आने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ़ से देश भर में स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के जन्मस्थली पर आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसी कड़ी में भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह भोजपुर जिले के जगदीशपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि 23 अप्रैल को अमृत महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भाजपा बाबू वीर कुंवर सिंह की जन्मस्थली जगदीशपुर में कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि देगी।

अमित शाह के दौरे के सियासी मायने
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर भाजपा नेताओं की तैयारियां ज़ोरों पर है। मुकेश सहनी और भाजपा के बीच हुई राजनीतिक तकरार के बाद अमित शाह के दौरे के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सियासी जानकारों की मानें तो अमृत महोत्सव कार्यक्रम के बहाने अमित शाह बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। अपने दौरे के दौरान वह एनडीए के 24 विधानपरिषद के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार करेंगे। इसी वजह से केंद्री गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को काफ़ी अहम माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं का कहना है अमित शाह के बिहार दौरे की ख़ास वजह आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होना ही है।

शाह के दौरे की तैयारी में जुटे भाजपा नेता
अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है। शाह के दौरे के दौरान कार्यक्रम आयोजित करने लिए खाका तैयार कर लिया गया है। इस बाबत भारतीय जनता पार्टी के बिहार अध्यक्ष संजय जायसवाल का कहना है कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से ग़ैर सियासी है। फिर भी बिहार के भाजपा नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम अच्छे तरह से आयोजित करने के लिए पुरज़ोर मेहनत कर रहे हैं। इस बाबत पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ चर्चा भी की गई है।

अमित शाह उम्मीदवारों को देंगे जीत का मंत्र
बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने लिए रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल के नेतृत्व में एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के नेताओं के बीच विशेष बैठक हुई। बैठक के दौरान ये फ़ैसला लिया गया कि विधान परिषद चुनाव सभी घटक दलों को मजबूती से लड़ना है। इस बाबत हर विधान परिषद के सीट के लिए एक पदाधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ बिहार के सियासी गलियारों में यह चर्चा भी ज़ोरों पर है कि अमित शाह बिहार दौरे के दौरान विधान परिषद उम्मीदवारों को जीत का मंत्र भी देंगे की किस तरह से चुनाव में कामयाबी हासिल करें।
ये भी पढ़ें : बिहार में एनडीए के पास 127 विधायक, फिर भी गठबंधन को सता रहा कुर्सी जाने का डर












Click it and Unblock the Notifications