एक तरफ आस्था का दरबार तो दूसरी तरफ जिस्म का गंदा खेल

पटना (मुकुन्द सिंह)। एक तरफ आस्था का दरबार श्री राम चरण पादुका का गवाह रामरेखा घाट जिसका नाम दुनिया भर में श्रद्धाभाव के साथ लिया जाता है। तो दूसरी तरफ इस घाट पर फैले विभिन्न धर्मशाला समेत कुछ रिहायशी घरों में चल रहे जिस्म का गंदा खेल। अब सबसे बड़ा सवाल ये कि आस्था की आड़ में जिस्म का व्यपार चलाने का गुनहगार कौन है? सपना था दुल्हन बनने का, लग गई जिस्म की बोली, जानिए क्या हुआ?

Prostitution on rise in Buxer, Police fail to stop

धार्मिक आस्था के इस नगरी में बिहार समेत उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से लाए जाने वाली महिलाओं को बेखौफ देह व्यापार के धंधे में शामिल कर एक ओर जहां धार्मिक आस्था पर सीधे प्रहार किया जा रहा है वहीं प्रतिदिन लाखों रुपए की कमाई कर धंधे को अंजाम देने वाले ऊंचे रसूख के मालिक बन बैठे हैं। बिहार का बदनाम शहर जहां ग्राहकों के इंतजार में खड़ी रहती हैं सेक्स वकर्स

स्थानीय लोगों की अगर मानें तो रामेश्वर मंदिर की सीढ़ियां भले ही श्रद्धा के लिए जानी जाती हों लेकिन इसके ठीक बगल में कुछ आवासीय घरों समेत धर्मशालाओं में देह व्यापार का घिनौना खेल डंके की चोट पर चल रहा है। गंगा घाट इलाके में बैठे पुजारी और दुकानदारों की मानें तो इस धंधे का खेल में शामिल लोगों को न सिर्फ पुलिस का समर्थन प्राप्त है बल्कि सत्ता में बैठे लोगों को इसकी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के नाम पर प्रतिदिन हजारों का कमाई कर रहे हैं। PICS: यहां पत्नी के जिस्म के लिए ग्राहक खोज कर लाते हैं पति, फिगर पर लगती है बोली

पंडित की भेष में बैठता है धंधे का सरगना

आपको बताते चलें इस धंधे का सरगना विधायक जो पंडित की भेष में रहता है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह कि आखिर पंडित की भेस में टीका लगाकर गंगा किनारे बैठने वाला विधायक नाम का सख्स कौन है? कहां से आया है? इस बात की कभी जांच पड़ताल पुलिस के द्वारा क्यों नहीं की जा रही है?

राम रेखा घाट के इलाके में धार्मिक आस्था के मेले प्रतिमाह लगते हैं। जहां मर्यादा पुरुषोत्तम राम द्वारा स्थापित बाबा रामेश्वर नाथ की पूजा करने उत्तरायणी गंगा किनारे बिहार झारखंड सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के जिले से हजारों संख्या में महिलाएं मुंडन एवं संस्कार के लिए भी आती हैं।

धर्मशालों में रुकने वाले लोगों की जांच के लिए कभी पुलिस को आते-जाते लोगों ने नहीं देखा। कहा जाता है कि इस काली कमाई का एक बड़ा हिस्सा आलाधिकारियों तक पहुंचाकर धंधेबाज चैन कि नींद सोते हैं। कुछ दिन पहले महिला थाना की पुलिस द्वारा नगरपरिषद इलाके में छापेमारी का देह व्यापार से जुड़े कई लोगों को हवालात में भेज कर अपना पीठ थपथपाने का काम किया था।

वहां के स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा से यह मांग किया है कि इस देह व्यापार की गिरोह में शामिल कथित विधायक नाम के दबंग महंत की गतिविधियों की जांच कराकर छापेमारी करना सुनिश्चित करें।र रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+