PICS: यहां पत्नी के जिस्म के लिए ग्राहक खोज कर लाते हैं पति, फिगर पर लगती है बोली
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। ऊंची-ऊंची बिल्डिगें, सड़कों पर फर्राटा भरती हाईस्पीड गाडि़यां, एतिहासिक इमारतें और सीने पर गोल गुंबद (संसद भवन) लेकर दिल्ली खूब इतराती है। इसी लपेटे में आकर एनसीआर भी डेवलपमेंट के नए-नए आयाम छू रहा है। लेकिन आपको आज इसी एनसीआर की एक ऐसी तस्वीर दिखा रहे हैं जो विकास के सभी दावों पर काली स्याही फेंकता है। जी हां आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि नजफगढ़ में रहने वाला पेरना समुदाय में देह व्यापार पीढ़ियों से चला आ रहा है। दिल्ली का 'जिगोलो मार्केट' जहां औरतें लगाती हैं मर्दों के जिस्म की बोली
यह समुदाय प्रेमनगर और धर्मशाला में बसा हुआ है। यहां पर शादी के नाम पर लड़कियों को बेच दिया जाता है। ससुराल वालों के लिए भी लड़कियां पैसा कमाने का जरिया होती हैं मसलन उन्हें देह व्यापार में उतरना पड़ता है। चौंकाने वाली बात ये है कि इन लड़कियों या औरतों के लिए ग्राहक कोई और नहीं बल्कि उनका पति ही ढूंढ कर लाता है।

बेचने से पहले पंचायत में पेश होती हैं लड़कियां
लड़कियों को शादी के नाम पर बेचने से पहले समुदाय पंचायत में पेश किया जाता है, जहां लड़कियों की सुंदरता के हिसाब से रेट तय होते हैं।

पहला बच्चा होने के बाद देह व्यापार
शादी के बाद ससुराल वाले पहला बच्चा होने के साथ ही लड़कियों से देह व्यापार कराना शुरू कर देते हैं।

पति ढ़ढता है पत्नी के लिए ग्राहक
लड़कियों के लिए ग्राहक तलाशने का काम कोई और नहीं बल्कि उनके पति ही करते हैं। वैसे कुछ एनजीओ इन लड़कियों को इस गंदगी से निकालने के लिए काम कर रहे हैं।

राजस्थान से दिल्ली आया था ये समुदाय
यह समुदाय साल 1964 में राजस्थान से दिल्ली आया था। शुरुआत में तो ये लोग भीख मांग कर गुजारा चलाते थे। लेकिन बाद में ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में देह व्यापार करना शुरू कर दिया।

दिन में कम से कम पांच ग्राहकों से मिलना पड़ता है
समुदाय की एक लड़की ने बताया कि दिन भर में कम से कम वो पांच ग्राहकों के साथ सोती है। ग्राहकों को खुश करने के बाद वो वापस घर आकर खाना बनाना और बाकी का काम करती है।

पुलिस भी करती है शोषण
नाम ना छापने की शर्त पर इसी समुदाय की एक लड़की ने बताया कि कई बार पुलिस वाले उन्हें गिरफ्तार करने के बदले उनका शोषण भी करते हैं। साथ ही उनके पैसे भी ले लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications