सपना था दुल्हन बनने का, लग गई जिस्म की बोली, जानिए क्या हुआ?
पटना (मुकुंद सिंह)। शादी का सपना हर एक लड़की के मन में पलता हैं। अमीर हो या गरीब हर लड़की यही चाहती है कि उसकी शादी बड़े ही धूमधाम से हो, घर बसे और एक अच्छा परिवार मिले। लेकिन कुछ ऐसी बदनसीब लड़कियां भी होती है जिनके सपने सच होते-होते टूट जाते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं ऐसी ही एक बदनसीब लड़की रीना (काल्पनिक नाम) की जिसकी मां बचपन में ही उसे छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद मां और बाप दोनों का प्यार उसके पिता रामेश्वर ने दिया। बिहार का बदनाम शहर जहां ग्राहकों के इंतजार में खड़ी रहती हैं सेक्स वकर्स

जिसने रीना को उसके बिछड़े पिता से मिलाने का वादा करते हुए अपने साथ बिहार ले आई। बिहार आने के बाद रीना को अपनी शादी और पिता से मिलने का सपना उस वक्त टूट गया जब अनीता ने उसे एक दलाल के हाथों जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया। जिसके बाद रीना के साथ यह सिलसिला लगातार चलता रहा। लेकिन एक दिन अचानक रीना ने चकमा देकर जिस्मफरोशी के इस दलदल से भाग निकली और समस्तीपुर के बाल कल्याण समिति पहुंची। तस्वीरों में दखें: बंदर भी करते हैं वेश्यावृत्ति, पैसे की जगह देते हैं खाने का सामान
बाल कल्याण समिति पहुंचने के बाद उसने समिति के अध्यक्ष तेजपाल से अपनी आपबीती सुनाई। लड़की की आपबीती सुनने के बाद तेजपाल मामले की जानकारी समस्तीपुर महिला थाना को दिया। वहीं महिला थाना अध्यक्ष ने पीड़िता के बयान पर अनीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल कर अनीता की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
लेकिन पीड़ित लड़की रीना का कहना है कि उसके साथ जो घटना घटी है उसे सुनकर अब ना तो उसके पिता और ना ही वह लड़का जिससे उसकी शादी होने वाली थी उसे अपनाएंगे। फिलहाल रीना पुलिस की संरक्षण मे सुरक्षित है। वहीं पुलिस पीड़िता को इंसाफ दिलाने तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications