पहली मुस्लिम महिला DSP Razia Sultana ने की शादी, FB पर फोटो पोस्ट कर लिखा-Shareek-E-Hayat
पटना, 21 फरवरी। बिहार में इतिहास रचने वालीं रजिया सुल्ताना का निकाह हो गया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें शेयर कर इस संबंध में जानकारी दी।

रजिया सुल्ताना ने शानदार संदेश भी लिखा
20 फरवरी को फेसबुक पर शादी की तस्वीरें पोस्ट करने के साथ ही रजिया सुल्ताना ने शानदार संदेश भी लिखा है जो हर किसी के दिल को छू गया।

DSP Razia Sultana Facebook Post
रजिया सुल्ताना ने लिखा कि 'I didn't know how else to say it, so I said he made me MORE.. More alive, more aware, passionate n calm...#shareek-e-hayat'

64वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा पास की
बता दें कि रजिया सुल्ताना वो युवती हैं, जिन्हें बिहार पुलिस में पहली मुस्लिम महिला डीएसपी बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। पिछले साल 64वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा पास करते रजिया डीएसपी बनी थी।
Recommended Video

4 अभ्यर्थी डीएसपी बने थे
64वीं BPSC में सफल हुए कुल 1 हजार 454 अभ्यर्थियों में से 98 मुस्लिम समुदाय से थे और इनमें से 4 अभ्यर्थी डीएसपी बने थे। उन्हीं से एक थीं रजिया सुल्ताना जो बिहार की पहली मुस्लिम महिला डीएसपी बनीं।

रजिया सुल्ताना ने शादी की कई तस्वीरें शेयर की
बता दें कि फेसबुक पर रजिया सुल्ताना ने शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। शादी की ड्रेस में रजिया बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन के अलावा परिवार के लोग व रिश्तेदार नजर आ रहे हैं।

रजिया सुल्ताना दुल्हन की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही
DSP रजिया सुल्ताना दुल्हन की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में दुल्हन रजिया सुल्ताना के साथ-साथ उनके दूल्हे फकरे आलम व परिवार के कई सदस्य दिखाई दे रहे हैं।

रजिया व फकरे आलम की शादी छह फरवरी को हुई
रजिया की मां गुलाबुन निशा कि अनुसार उनकी बेटी का निकाह मोतीहारी के फकरे आलम के साथ हुआ है। फकरे आलम भी बिहार पुलिस में डीएसपी हैं। रजिया व फकरे आलम की शादी छह फरवरी को हुई है।

रजिया सुल्ताना हथुआ के रतनचक की रहने वाली हैं
बता दें कि बिहार पुलिस में डीएसपी रजिया सुल्ताना मूलरूप से बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ के रतनचक की रहने वाली हैं।

पिता की 2016 में मौत हो गई
रजिया के पिता एमडी असलम अंसारी बोकारो स्टील प्लांट में स्टेनोग्राफर पद पर नौकरी करते थे। वर्तमान में परिवार बोकारो में रहता है। पिता की 2016 में मौत हो गई।

रजिया पहले बिजली विभाग में सहायक अभियंता पद पर कार्यरत थी
उल्लेखनीय है कि रजिया पहले बिजली विभाग में सहायक अभियंता पद पर कार्यरत थी। नौकरी के साथ बीपीएससी की तैयारी की और पहले ही प्रयास में डीएसपी बन गईं।

रजिया का जन्म 1994 में हुआ था
साल 2011 में बोकारो से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद रजिया राजस्थान आ गई थीं। राजस्थान के जोधपुर से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में स्नातक की। रजिया का जन्म 1994 में हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications