बिहार: नीतीश कैबिनेट से निकाले गए मुकेश सहनी, भावुक होकर ट्विटर पर लिखी ये बात
नीतीश कुमार की सिफारिश पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) सुप्रीमो मुकेश सहनी को मंत्रिमंडल से बाहर करने का आदेश जारी कर दिया।
पटना, 28 मार्च। नीतीश कुमार की सिफारिश पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) सुप्रीमो मुकेश सहनी को मंत्रिमंडल से बाहर करने का आदेश जारी कर दिया। भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुकेश सहनी को मंत्रीमंडल से बाहर करने की सिफारिश की थी, जिसके बाद नीतीश ने राज्यपाल को इस बाबत लिखित अनुशंसा भेजी थी। सोमवार को राज्यपाल ने उनकी बर्खास्तगी का लेटर जारी कर दिया।

Recommended Video
बर्खास्तगी के बाद मुकेश सहनी ने अपना पहला बयान जारी किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए जनता का धन्यवाद दिया और एनडीए के सहयोगियों के साथ सीएम नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'मैंने बिहार की 13 करोड़ जनता की सेवा करने का कोशिश की। सभी जाती धर्म के लोगों के लिए काम किया। बिहार के भविष्य के लिए पशुपालन एवं मत्स्य क्षेत्र में कुछ निर्णायक कार्य को गति प्रदान किया।
यह भी पढ़ें: जाफर ने 120 रन ऑल-आउट पर इंग्लैंड को चिढ़ाया, वॉन ने ये जवाब देकर ले लिया बदला
सहनी ने कहा कि बिहार की समस्त जनता के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी सहयोगी दल एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुझे यह अवसर देने के लिए आभार। वीआइपी प्रमुख ने कहा कि मैं निषाद समाज को एससी-एसटी आरक्षण, अतिपिछड़ा समाज के आरक्षण को 15 प्रतिशत बढ़ाने एवं बिहार और बिहारियों के सम्मान और संपूर्ण विकास के लड़ाई के लिए समर्पित हूं।'












Click it and Unblock the Notifications