जाफर ने 120 रन ऑल-आउट पर इंग्लैंड को चिढ़ाया, वॉन ने ये जवाब देकर ले लिया बदला

नई दिल्ली, 28 मार्च: भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के बीच एक वॉक युद्ध हमेशा चलता रहता है। सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे की टांग खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। जब भी माइकल वॉन भारतीय क्रिकेट टीम का खराब प्रदर्शन देखते हैं तब वसीम जाफर को टैग करते हुए चिढ़ाने वाले ट्वीट करते हैं। ठीक ऐसा ही काम वसीस जाफर करते हैं और अपने मजेदार सेंस के लिए मशहूर जाफर के लिए वॉन को चिढ़ाने का बढ़िया मौका तब आया जब इंग्लिश टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ केवल 120 रनों पर ढेर हो गई।

वसीम जाफर और माइकल वॉन की प्रतिद्वंदता-

वसीम जाफर और माइकल वॉन की प्रतिद्वंदता-

इंग्लैंड के इस प्रदर्शन के चलते वेस्टइंडीज को 10 विकेट से जीत मिल गई और इसके साथ तीन मैचों की सीरीज में कैरेबियाई टीम को 1-0 से जीत भी हासिल हो गई। यह टेस्ट सीरीज में विंडीज की हालिया बड़ी उपलब्धि है। ऐसे में वसीम जाफर ने माइकल वॉन को रेफर करत हुए एक ट्वीट किया जो इंग्लैंड के दूसरी पारी में बनाए गए स्कोर को भी बता रहा था। इंग्लैंड ने पहली पारी में 204 रन बनाए थे, वे दूसरी पारी में 120 रनों पर ढेर हो गए।

जाफर ने उड़ाया इंग्लैंड के 120 रनों पर ढेर होने का मजाक

जाफर ने उड़ाया इंग्लैंड के 120 रनों पर ढेर होने का मजाक

जाफर ने ट्वीट करते हुए एक फोटो दिखाई जिसमें इंग्लैंड के बल्लेबाजों द्वारा साल में बनाए रनों की लिस्ट दिख रही थी। जाफर ने अतिरिक्त रनों के योगदान पर भी बात की क्योंकि इस लिस्ट में टॉप तीन में एक्स्ट्रा रन ही शामिल थे।

जाफर ने कहा कि ये एक्स्ट्रा प्लेयर आईपीएल में खेल रहा है या फिर कहा हैं जो दिख नहीं रहा?

 माइकल वॉन ने उसी अंदाज में लिया बदला-

माइकल वॉन ने उसी अंदाज में लिया बदला-

इस बात पर चुटकी लेते हुए माइकल वॉन ने कहा कि वसीम फिलहाल हमारा ध्यान महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबलों पर है।

यह ईंट का जवाब पत्थर से वाला मामला हो गया है क्योंकि हाल में ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका से हारकर विश्व कप से बाहर हो गई है। इसके साथ ही मिताली राज की टीम लीग स्टेज से ही विदाई लेने पर मजबूर हो गई। माइकल वॉन ने यहां पर उसी बात की ओर इशारा किया है।

महिला विश्व कप की लीग स्टेज से बाहर हुआ भारत

महिला विश्व कप की लीग स्टेज से बाहर हुआ भारत

चल रहे महिला विश्व कप की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई, जबकि भारत कुल सात में से तीन गेम जीतकर पांचवें स्थान पर रहा। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक करीबी मामला खो दिया जहां लौरा वोल्वडार्ट फिर से बल्ले से चमक उठी और मिग्नॉन डू प्रीज अहम रोल अदा किया।

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला से पहले दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज हुई थी जिसको विंडीज ने 3-2 से जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+