सलाउद्दीन ने कहा, पाक मदद करे तो भारत के साथ हो परमाणु युद्ध
कराची। पाकिस्तान के पास मौजूद परमाणु हथियार कितने सुरक्षित है इसका अंदाजा आप हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर सैय्यद सलाउद्दीन की नई धमकी से लगा सकते हैं। सलाउद्दीन ने कहा है कि अगर पाकिस्तान समर्थन करे तो कश्मीर की वजह से भारत के साथ परमाणु युद्ध हो सकता है।

सलाउद्दीन ने यह धमकी कराची में जमात-ए-इस्लामी के नेताओं की एक ज्वाइंट कांफ्रेंस में दी है। सलाउद्दीन ने कहा कि पाक का कर्तव्य है कि कश्मीर में जारी 'आजादी' की लड़ाई को नौतिक और राजनीतिक तौर पर समर्थन दे।
सलाउद्दीन के मुताबिक अगर पाक ऐसा करता है तो इास बात के पूरे आसार हैं कि दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध हो जाए। सलाउद्दीन यह याद दिलाना नहीं भूला कि कश्मीर के मुद्दे पर भारत के बीच तीन युद्ध हो चुके हैं।
पढ़ें-जरदारी ने कहा भारत-पाक के बीच नहीं होगा परमाणु युद्ध
हिजबुल कमांडर ने भारत और पाक के बीच कश्मीर की वजह से चौथे युद्ध की भविष्यवाणी भी कर दी है। सलाउद्दीन ने यूनाइडेट नेशंस को भी किनारे कर दिया और कहा कि कश्मीर की लड़ाई जब तक खून का आखिरी कतरा बचा है तब तक जारी रहेगी।
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते गृहमंत्री राजनाथ सिंह के इस्लामाबाद दौरे पर सैयद सलाउद्दीन और लश्कर-ए-चीफ हाफिज सईद ने विरोध प्रदर्शन किया था।












Click it and Unblock the Notifications