पाक के पूर्व राष्‍ट्रपति जरदारी ने की कश्‍मीर विवाद को हल करने की अपील

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और पाकिस्‍तान पीपुल्‍स पार्टी के प्रेसीडेंट आसिफ अली जरदारी ने इंटरनेशनल कम्‍यूनिटी से कश्‍मीर विवाद का हल निकालने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होनें कहा है कि परमाणु हथियार एक आक्रामक विकल्प नहीं हो सकता। जरदारी ने रशिया टुडे(आरटी) को दिए एक इंटरव्‍यू में ये बातें कही हैं।

asif-ali-zardari-kashmir

मजाक नहीं हैं परमाणु हथियार

पाक की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के पति जरदारी ने कहा कि कोई भी देश परमाणु को विकसित कर सकता है और उसकी तस्‍वीरें दुनिया को दिखा सकता है लेकिन इसका प्रयोग करना इतना आसान नहीं है। जरदारी के मुताबिक परमाणु हथियार कोई मजाक नहीं हैं।

कश्‍मीर की वजह से युद्ध नहीं

जरदारी ने इस इंटरव्‍यू में कहा कि कश्‍मीर की वजह से भारत और पाकिस्‍तान के बीच किसी तरह के युद्ध की कोई आशंका नहीं है।

जरदारी का मानना है कि कश्‍मीर मुद्दे की वजह से दोनों देशों के रिश्‍तों में बीच तनाव की स्थिति वह भी दूरी हो जाएगी। जरदारी यह कहना नहीं भूले कि ज्‍यादातर कश्‍‍मीरियों का झुकाव पाकिस्‍तान की ओर है।

जरदारी के मुताबिक पाक के वर्तमान प्रधानमंत्री भी कश्मीरी हैं। एक-दूसरे पर जरदारी ने कहा कि अब भारत-पाक को एक दूसरे पर उंगली उठाना बंद करना चाहिए और साथ बैठकर इस समस्या के हल के बारे में सोचना चाहिए।

पाक के पास होनी चाहिए ड्रोन टेक्‍नोलॉजी

ड्रोन टेक्‍नोलॉजी पर भी जरदारी ने बातें की हैं। उन्‍होंने कहा कि अगर ड्रोन टेक्नॉलजी का प्रयोग पाक करता तो शायद नतीजे कुछ और होते। जरदारी ने एफ-16 की कमी का रोना भी इस इंटरव्‍यू में रोया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+