Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक की इनसाइड स्टोरी, BLA ने कैसे पूरा किया ऑपरेशन मशफाक?
Pakistan Train Hijack Inside Story in Hindi: पाकिस्तान में 11 मार्च 2025 की दोपहर को जफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाइजैक करने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाके न केवल बहादुर बल्कि बेहद शातिर भी हैं। इस बात का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि बीएलए की फौजी ने ऑपरेशन मशफाक को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पाकिस्तानी सेना को भी चकमा दे दिया।
दरअसल, पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विद्राही लड़ाके ट्रेन को हाइजैक करने के लिए बीते एक माह से ऑपरेशन मशफाक की तैयारी कर रहे थे। पाक इंटेलिजेंस को जबरन झूठी सूचना लीक करवाई कि बीएलए पाकिस्तान के क्वेटा में किसी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना का पाक सेना ने सच समझ लिया था।

Operation Mashfaq: BLA की मजीद बिग्रेड का 'ऑपरेशन मशफाक'
बीएलए की क्वेटा वाली झूठी सूचना के इनपुट पर पाकिस्तान सेना ने क्वेटा में अपनी 12 बटालियन को मूव करवा दिया। उधर, बीएलए ने हमले की तैयारी क्वेटा से 150 किलोमीटर दूर अपने गढ मशफाक सूरंग के पास कर रखी थी। 'ऑपरेशन मशफाक' को अंजाम देने की जिम्मेदारी बीएलए ने अपने सबसे घातक लड़ाकों-मजीद बिग्रेड और फतेह दस्ते को सौंपा था।
पाकिस्तान में ट्रेन हाइजैक कैसे हुई?
पाकिस्तान में जफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा से पेशावर कैंट के बीच चलती है, जो करीब 30 घंटे में 1600 किलोमीटर का सफर तय करती है। जफर एक्सप्रेस क्वेटा रेलवे स्टेशन से सुबह 9 बजे रवाना होकर दूसरे दिन शाम सात बजे पेशावर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचती है।
11 मार्च 2025 को जफर एक्सप्रेस हर बार तक की तरह सुबह 9 बजे क्वेटा से रवाना हुई थी। करीब 150 किलोमीटर की दूरी तय कर ली थी। रास्ते में एब-ए-गम (AB-I-GUM) नामक रेलवे स्टेशन के पास सुबह साढ़े 11 बजे बीएलए के लड़ाकों ने ट्रेन को हाइजैक कर लिया था।
बीएलए के लड़ाकों ने जफर एक्सप्रेस को हाइजैक करने के लिए एब-ए-गम इलाके को इसलिए चुना कि यह बलूचों को गढ है। यहां पर जफर एक्सप्रेस 17 खतरनाक रेल सुरंगों से गुजरती है। इसलिए सुरंग के पास रेल की गति धीमी रहती है।
8 नंबर की सुरंग मशफाक के पास ट्रेन आई तो पहले से घात लगाए बैठे बीएलए के करीब 100 लड़ाकों ने हमला कर दिया था और ट्रेन को हाइजैक करके उसमें सवार पाकिस्तानी सैनिकों व यात्रियों को बंधक बना लिया और उनके बदले जेलों में बंद बलूचों की रिहाई मांगी। 20 को गोली भी मार दी थी।
34 घंटे बाद पाक आर्मी को रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा
पाकिस्तान रेलवे की जाफर एक्सप्रेस को बलूचिस्तान में हाइजैक कांड में सभी बंधकों को पाक सेना ने रिहा करवा लिया है। पाकिस्तान सेना की ओर से सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने दावा किया है कि बीएलए के खिलाफ ऑपरेशन 34 घंटे में पूरा कर लिया गया है। बीएलए हमले में 21 यात्री व पाकिस्तान सेना के चार सैनिक मारे गए हैं। जबकि 33 हमलावरों को मार गिराया गया है।
पाक सेना ने भेजे थे 200 ताबूत
पाकिस्तान सेना भले ही दावा करती हो कि पाकिस्तान ट्रेन हाइजैक कांड में 21 यात्री, चार सैनिक व 33 हमलावर मारे गए हैं जबकि पाक सेना ने रिलीफ र्टेनों से 200 ताबूत को क्वेटा भेजा था। रात में ही कारपेंटरों से इन ताबूतों को तैयार करवाया गया था।
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है?
बीएलए पाकिस्तान से अलग देश चाहती है। इसी मांग को लेकर साल 1970 में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी का गठन किया गया। शुरुआत में शांत रही बीएलए साल 2000 में बलूच आर्मी फिर सक्रिय हुई और पाकिस्तान सेना व सरकारी संपत्तियों को निशाना बनाना शुरू किया।
बलूच लड़ाकों के पास एम 16ए4 राइफल, एम240बी मशीन गन, आरपीजी-7 लॉंचर, बल्गे रियाई, ओजीआई-7 एमए प्रोजेक्टाइल और पीकेएम जैसे अत्याधुनिक मशीनें हैं। बीएलए लड़ाके एडवांस हथियारों से पाकिस्तानी सेना पर हमला करते हैं।
यह भी पढ़ें- Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान से फिसले बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा प्रांत, अब POK बचाने का क्या प्लान?
यह भी पढ़ें- Balochistan Train Hijack: 50 से ज्यादा बंधकों की और ली जान, BLA का पाकिस्तान सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
यह भी पढ़ें- 'वो पहचान पत्र देख रहे थे और गोली मार रहे थे', पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक की कहानी डरा कर रख देगी
-
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Hormuz Crisis: हॉर्मुज में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! ईरान ने बीच समुद्र में खदेड़े दो पाकिस्तानी जहाज -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश












Click it and Unblock the Notifications