Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तान के लड़के ने निकाला ब्लू व्हेल गेम का तोड़, बनाया 'एंटी ब्लू व्हेल ऐप'

पाकिस्तान के लड़के ने बनाया 'खूनी' ब्लू व्हेल गेम से बचने का ऐप

Recommended Video

    Pakistani teen develops an Anti-Blue Whale game | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दुनियाभर में जानलेवा साबित हो रहे ब्लू व्हेल गेम से बचने के लिए पाकिस्तान के 18 साल के लड़के ने एंटी ब्लू व्हेल ऐप बनाने का दावा किया है। ये ऐप ब्लू व्हेल चैलेंज गेम के उल्टा बताया गया है। ऐप को बनाने वले वसीम गुल का कहना है कि उसका ऐप बनाने का मकसद लोगों को जिंदगी की अहमियत बताना है।

    Pakistan teenager boy develops anti-BlueWhale app

    ये ऐप भी ब्लू व्हेल की तरह की खेलने वाले को सामने कई तरह के चैलेंज रखती है। ऐप में 50 टास्क रखे गए हैं लेकिन ये टास्क जिंदगी के लिए सकारात्मकता पैदा करते हैं और जीने के लिए चाह पैदा करते हैं। गुल का ये ऐप कुछ इस तरह के टास्क कराता है।

    • 10 पुशअप करो।
    • सुबह छह बजे उठो।
    • उठने के बाद 10 मिनट तक बिस्तर पर ही रहो।
    • एक प्याज काटिए और इस दौरान एक भी आंसू नहीं गिरना चाहिए।
    • अपने दांये पैर के अंगूठे से नाक को छूकर दिखाओ।
    • एक डोनट खाओ और फिर उंगली मत चाटो।
    • एक चम्मच भरके कैचअप खाओ।
    • किसी की मदद करिए।

    इसी तरह के 50 टास्क के बाद आपको मैसेज मिलेगा 'आप स्मार्ट ब्लू व्हेलर बन गए हैं। याद रखिए, जिंदगी बहुत कीमती है और किसी गेम के चक्कर में इसको खतरे में मत डालिए। दुनिया अजीब तरह को लोगों से भरी है अगर आपको कहीं लगता है कि आप गलत तरह के लोगों में फंस गए हैं तो अपने दोस्तों और मात-पिता को बताइए। खुश रहिए और मस्त रहिए।'

    पढ़ें- Blue Whale Game के एडमिन से आया फोन, 23 साल के लड़के ने बताया चौंकाने वाला राज

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+