Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Blue Whale Game के एडमिन से आया फोन, 23 साल के लड़के ने बताया चौंकाने वाला राज

'रात के करीब 2 बजे अभिषेक के कमरे की लाइट जल रही थी। उसी वक्त मेरी नींद टूटी थी मैंने देखा की अभिषेक अपने हाथ पर चाकू से कुछ बनाने की कोशिश कर रहा था।'

Recommended Video

    Blue Whale Game के Admin का पहली बार आया Phone । वनइंडिया हिंदी

    वाराणसी। वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में एक लड़का जो सुजबाद का रहने वाला है उससे खतरनाक Blue Whale Game के बारे में कुछ बताया है। अभिषेक (23) ने ब्लू व्हेल गेम के चौंकने वाले राज खोले हैं। उसने बताया कि पिछले 9 सितंबर को उसने अपने फोन में ब्लू व्हेल गेम को डाउनलोड किया था। वो रात में ये गेम खेलता था, गेम वो इयरफोन लगा कर खेल रहा था कि ताकि घर वालों को पता ना चले तभी उसके पास फोन आया और उससे उसे डायरेक्शन मिलने लगे। फोन पर बताया गया कि आप अपने हाथ पर मछली का निशान बनाओ लड़के ने चाकू से कलाई पर गोदकर मछली का निशान बनाया। जिसे उसकी बहन ने देख लिया बहन ने घरवालों को बताया, उसके बाद उसका इलाज कराया गया। फिलहाल लड़का खतरे से बाहर है और घर वाले मनोचिकित्सक से उसकी काउंसलिंग करा रहे हैं।

    Blue Whale game: admin call for instruction

    दोस्त के बर्थ-डे में मिली थी इस गेम की जानकारी

    बता दें की सुजाबाद के रहने वाले चिरंजीवी लाल का बीटा अभिषेक कुमार बनारस में ही काशी- गोमती ग्रामीण बैंक में फील्ड वर्क का काम करता है। एक महीने पहले वो अपने किसी दोस्त के जन्मदिन पर सिगरा गया था। तब उसे इस बात की जानकारी मिली थी कि इस दिनों ब्लू व्हेल गेम काफी चर्चा में है और इस गेम से बचने की जरूरत है। जिसके बाद उसके मन में इस गेम को खेलने की उत्सुकता हुई और जब वो वापस घर आया तो रात में अपने कमरे में अकेला था। इसी दौरान उसने ब्लू व्हेल गेम डाउनलोड कर खेलना शुरू कर दिया। इस बीच उसे दूसरे दिन ही एक फोन आया और बताया गया की आपको इस गेम में टाक्स पूरा करना होगा।

    बहन ने देखा था चाकू से हाथ पर गोदते हुए

    अभिषेक की बहन सुनीता ने बताया की एक दिन जब हम लोग घर में सो गए। रात के करीब 2 बजे अभिषेक के कमरे की लाइट जल रही थी। उसी वक्त मेरी नींद टूटी थी मैंने देखा की अभिषेक अपने हाथ पर चाकू से कुछ बनाने की कोशिश कर रहा था। मैंने तुरंत घर के बाकी लोगों को बताया, वहीं अभिषेक की मां ने बताया कि जब हम लोगों ने उससे बात की तो उसने बताया की रोजाना रात को 2 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक वो गेम खेलता है। उसे किसी अंजान नंबर से फोन आने पर जैसा कहा जाता था वो वैसा ही करता था। अपने टाक्स को पूरा करने की धुन में उसे किसी बात का होश नहीं था की वो क्या कर रहा था। वो रोज सुनसान जगह पर अकेले समय बिता रहा था। जब से इस बात की जानकारी हुई है, हमने उसका फोन ले लिया है और उसे अपने तरीके से समझा रहे हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+