अमेरिका की तरफ से रुकी मदद के बाद बोला पाकिस्तान, हमारे पैसे वापस दें डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को दी जाने वाली 300 मिलियन डॉलर यानी करीब 2100 करोड़ रुपए की मिलिट्री मदद को बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान की मानें तो यह कोई सैन्य मदद नहीं थी बल्कि यह वह रकम थी जो अमेरिका को पाकिस्तान को अदा करनी थी।
इस्लामाबाद। अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को दी जाने वाली 300 मिलियन डॉलर यानी करीब 2100 करोड़ रुपए की मिलिट्री मदद को बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान की मानें तो यह कोई सैन्य मदद नहीं थी बल्कि यह वह रकम थी जो अमेरिका को पाकिस्तान को अदा करनी थी ताकि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ सके। पाकिस्तान का दावा है कि अमेरिका को इतनी रकम की अदायगी पाक को करनी है और यह पाक का ही पैसा है। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की मानें तो वह यह मुद्दा अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो के साथ बातचीत में उठाएंगे जो पांच सितंबर को इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं।

अमेरिका को लौटाने चाहिए पैसे
बीबीसी उर्दू ने कुरैशी के हवाले से लिखा है कि 300 मिलियन डॉलर की मदद न तो कोई सैन्य मदद है और न ही कोई और तरह की सहायता है। बल्कि यह वह रकम है जो पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपने संसाधनों से खर्च की है। अमेरिका को पाकिस्तान को यह रकम लौटानी थी लेकिन अब लगता है कि वह वापस नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धांतों के आधार पर अमेरिका को यह रकम पाकिस्तान को वापस कर देनी चाहिए क्योंकि यह समान मकसद के लिए खर्च की गई थी। उनकी मानें तो यह समान मकसद आतंकवाद को हराना के साथ ही शांति और स्थिरता कायम करना था।
ट्रंप की साउथ एशिया नीति का हिस्सा
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की ओर से कहा गया था कि उसने पाकिस्तान 300 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता को रद्द करने का अंतिम निर्णय लिया है। पेंटागन के मुताबिक यह फैसला आतंकी संगठनों खासतौर पर लश्कर-ए-तैयबा और हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए इस्लामाबाद की विफलता के बाद लिया है। माना जा रहा है कि इस कड़े फैसले के बाद पाकिस्तान का अमेरिका के साथ संबंध और भी खराब होगा। इस फैसले को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की साउथ एशिया नीति का हिस्सा भी माना जा रहा है। पेंटागन के यह फैसला जनवरी में हुए उस ऐलान के बाद आया है जिसमें बॉर्डर के लिए दी जा रही मदद को बंद करने का फैसला लिया गया था। इस कदम को अमेरिकी कांग्रेस का भी समर्थन मिला था।
-
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Hormuz Crisis: हॉर्मुज में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! ईरान ने बीच समुद्र में खदेड़े दो पाकिस्तानी जहाज -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
Who Failed Islamabad: नेतन्याहू ने कैसे फेल कराया इस्लामाबाद शांति समझौता? किसने लगाए इजरायली PM पर आरोप? -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications