इमरान खान की कुर्सी पर मंडरा रहे खतरे को लेकर पाक के मंत्री बोले- भारत की शह पर नवाज शरीफ ने रची साजिश

पाकिस्तान ने देश के वर्तमान राजनीतिक हालातों के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है

नई दिल्ली, 31 मार्च। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पाकिस्तान में जो भी कुछ बुरा घटता है उसे उसमें भारत का ही हाथ नजर आता है। वर्तमान राजनीतिक हालातों के लिए भी भारत को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इमरान खान ने विपक्ष पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर उनकी सरकार गिराने के आरोप लगाए हैं। इमरान खान के समर्थकों ने अब भारत के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी है।

Fawad Chaudhry

पाकिस्तान के केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने गुरुवार को पाकिस्तान के सियासी हालातों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भारत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुल्क की सियासत में जो कुछ हो रहा है, वह पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर पर रची गई साजिश का हिस्सा लगता है। उन्होंने कहा कि इमरान सरकार ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई थी। इसमें विपक्ष के नेशल असेंबली के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने बैठक का बहिष्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें: आर्टिकल-370 हटने के बाद देश के दूसरे भाग से कितने लोगों ने J&K में खरीदी प्रॉपर्टी ? सरकार ने संसद में बताया

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बेहत खास मकसद से बुलाई गई थी। हम विपक्ष को बताना चाहते थे कि इमरान खान की सत्ता को हटाने के लिए विदेशी दाकतों का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने भारत का जिक्र करते हुए कहा कि हम जानते हैं कि कौन (नवाज शरीफ) इस खेल में खिलाड़ी की भूमिका निभा रहा है और उनके भारत और इजराइल से कैसे संबंध हैं।

इमरान ने किया इस्तीफा देने से इंकार

सरकार पर संकट के बीच आज इमरान खान ने देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं खुशकिस्मत हूं कि अल्लाह ने मुझे धन, शोहरत सब कुछ दिया। पाकिस्तान मुझसे केवल 5 साल बड़ा है, मैं आजादी के बाद पैदा होने वाले देश की पहल पीढ़ी से हूं। उन्होंने कहा कि वे भारत या किसी और से विरोध नहीं चाहते हैं। उन्होंने इस्तीफा देने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं न झुकूंगा और न ही कौम को झुकने दूंगा।

रविवार को होगा इमरान खान का फैसला
उन्होंने कहा कि रविवार को पाकिस्तान का फैसला हो जाएगा। मैं इस्तीफा नहीं दूंगा, मैं तो आखिरी गेंद तक लड़ने वाला व्यक्ति हूं। रविवार को जो फैसला हो मैं आखिर तक लड़ूंगा। बता दें कि इमरान खान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर रविवार यानी 3 अप्रैल को चर्चा होनी है। अब इमरान की कुर्सी बचेगी या जाएगी यह रविवार को ही पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+