इमरान की ज्यादातर मांगों पर पाकिस्तान सरकार ने दिखाई सहमति

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सरकार ने मंगलवार को इमरान खान के पार्टी की ज्यादातर मांगों पर सहमति जताते हुए एक समझौते पर पहुंची है। इमरान की सारी मांगों में एक मांग को छोड़कर अधिकांश पर हामी भर दी गई है।

pakistan

खान की पार्टी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस्तीफे की मांग की रही है। जिसे सरकार ने मानने से सिरे से इंकार कर दिया। सरकार की वार्ता टीम के सदस्य वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा, उनकी एक मांग हमें वार्ता करने लायक नहीं लगी। उन्होंने बताया कि सरकार और खान की पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ अन्य अधिकांश विषयों पर एक समझौते पर पहुंची है। हालांकि उन्होंने वार्ता के ताजा दौर की समाप्ति के बाद इस बारे में ज्यादा विस्तार से नहीं बताया।

प्रदर्शनकारियों के साथ 12वें दौर की वार्ता के बाद मंगलवार को संकटग्रस्त सरकार ने यह फैसला सुनाया। सूत्रों के मुताबिक, नवाज शरीफ के इस्तीफे पर अड़े इमरान कुछ नरमी दिखाते हुए वोटों की जांच के लिए न्यायिक आयोग के गठन पर राजी हो गए हैं।

बातचीत शुरू होते ही इमरान और मौलाना ताहिर उल कादरी के समर्थकों ने धरना स्थल कांस्टीट्यूशन एवेन्यू से बदलकर डी चौक कर दिया। दोनों नेता लगभग चार हफ्तों से प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

इमरान ने सुप्रीम कोर्ट से इस्लामाबाद की सड़कों पर रखे 800 कंटेनर के मुद्दे पर सुनवाई करने की मांग भी की। खान ने कहा, पाक के चीफ जस्टिस या तो अधिकारियों को इन कंटेनरों को हटाने का आदेश दे या, हम जबरन इन्हें हटा देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+