पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री बोले- भारत के सेनाप्रमुख रावत का बयान परमाणु युद्ध के न्‍योते जैसा

इस्लामाबादः भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बयान के बाद पाकिस्तान की ओर सो गीदड़भभकी वाला बयान आया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि 'भारतीय सेना प्रमुख की तरफ से आया बयान गैर जिम्मेदाराना है। यदि वो परमाणु टकराव चाहते हैं तो हमारी ताकत की परीक्षा के लिए उनका स्वागत है। जनरल के मन की आशंकाएं बहुत जल्द दूर हो जाएंगी।'

Pakistan foreign minister threatens India of nuclear attack

पाक विदेशमंत्री के इस बयान के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी सुर में सुर मिलाए। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ''भारतीय सेना प्रमुख की तरफ से आई धमकी भारत की नई सोच को बताती है। किसी गफलत में कोई दुस्साहस की कोशिश न करे। पाकिस्तान अपनी हिफाज़त में पूरी तरह सक्षम है।''

आर्मी चीफ ने कहा था कि 2017 में हमारा ध्यान दक्षिण कश्मीर पर था। अब हम उत्तरी कश्मीर की तरफ शिफ्ट करेंगे जिससे घुसपैठ रोकी जा सके। सेना प्रमुख ने कहा कि बॉर्डर पर चीन से निबटने में हम सक्षम हैं। हालांकि चीन एक शक्तिशाली देश है लेकिन भारत कोई कमजोर राष्ट्र नहीं है।

भारतीय सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि चीन दबाव बढ़ा रहा है। हम इसको लेकर काम कर रहे हैं। हमें यह प्रयास करना चाहिए कि यह और नहीं बढ़ेगा। हम अपने क्षेत्र में घुसपैठ नहीं होने देंगे। इसी के लिए बॉर्डर पर जवानों की तैनाती की जाती है। ऐसी किसी भी परिस्थिति के लिए हमारे जवान तैयार हैं।

पाकिस्तान की ओर से ये प्रतिक्रिया सेना प्रमुख के बयान के बाद आई है। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने आगे कहा कि अब देश की उत्तरी सीमा पर ध्यान केंद्रित करने का समय आ गया है। साल 2017 में हमारा फोकस दक्षिणी कश्मीर में था, अब हम उत्तरी कश्मीर के बारामूला, पाटन, हंदवाड़ा, कुपवाड़ा, सोपोर और लोलाब के कुछ इलाकों पर ध्यान केंद्रित करेंगे जिससे कि वहां से हो रही घुसपैठ को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें- आर्मी चीफ अब हमें ये न बताएं कि बच्‍चों को पढ़ाना कैसे है: J&K के स्‍कूलों में 2 नक्शे पर विवाद में बोले शिक्षा मंत्री

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+