आर्मी चीफ अब हमें ये न बताएं कि बच्‍चों को पढ़ाना कैसे है: J&K के स्‍कूलों में 2 नक्शे पर विवाद में बोले शिक्षा मंत्री

नई दिल्‍ली। आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत द्वारा जम्‍मू-कश्‍मीर के स्‍कूलों में छात्रों को राज्‍य के दो नक्‍शे के बारे में पढ़ाए जाने पर सवाल उठाए जाने पर वहां के शिक्षा मंत्री ने करारा हमला बोला है। जम्‍मू-कश्‍मीर के शिक्षा मंत्री अल्‍ताफ बुखारी ने कहा कि सेना प्रमुख अधिकारी हैं, अध्‍यापक नहीं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे पास 2 झंडे, 2 संविधान और 2 नक्शे हैं और सेना प्रमुख को हमे ये बताने की जरूरत नहीं कि हमें कैसे पढ़ाना है।

आर्मी चीफ अब हमें ये न बताएं कि बच्‍चों को पढ़ाना कैसे है: J&K के स्‍कूलों में 2 नक्शे पर विवाद में बोले शिक्षा मंत्री

आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को जनरल बिपिन रावत ने सवाल उठाया था कि आखिर क्यों जम्मू कश्मीर के स्कूलों में छात्रों को भारत और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग नक्शे के बारे में बताया जाता है। सेना प्रमुख ने मीडिया से बातचीत में कहा था, 'जम्मू-कश्मीर के स्कूल में शिक्षक जो पढ़ा रहे हैं वह नहीं होना चाहिए। जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में दो नक्शे देखें जा सकते हैं, एक भारत का और दूसरा जम्मू कश्मीर का।

आखिर हमें जम्मू कश्मीर के लिए अलग से नक्शे की जरूरत क्यों पड़ी? इससे बच्चों को क्या तालीम मिल रही है।' इसके अलावा विपिन रावत ने जम्मू-कश्मीर के एजुकेशन सिस्टम में सुधार करने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि राज्य में सोशल मीडिया, कुछ मस्जिद और मदरसों के जरिए युवाओं के बीच गलत जानकारियां फैलाने का कैम्पेन चल रहा है। इसका मकसद उन्हें रेडिकलाइज करना है। इसे देखते हुए मदरसों और मस्जिदों पर कुछ कंट्रोल होना चाहिए। अगर सरकार एजुकेशन सिस्टम में सुधार करेगी तो इस समस्या से निपटा जा सकता है। इसमें बेसिक गड़बड़ियां हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+